देश के बड़े हिस्से में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. कहीं झमाझम बारिश और ओले लोगों को ठिठुरा रहे हैं तो कहीं बर्फबारी ने पहाड़ों की रफ्तार थाम दी है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी हिस्सों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. आइए जानते हैं दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल समेत पूरे अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को गरज-चमक के साथ हुई बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने ठंड को और बढ़ा दिया. तेज हवाओं के चलते तापमान गिर गया और दिनभर मौसम सर्द बना रहा. पालम, रिज और पीतमपुरा समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक 1 और 2 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
कश्मीर घाटी में सर्दी अपने चरम पर है. श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में हल्की से मध्यम बर्फबारी जारी है. गुलमर्ग में तापमान माइनस 9 से माइनस 10 डिग्री तक गिर सकता है. बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू हाईवे और पहाड़ी रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है. प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
हिमाचल की राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ गई है. दिन का तापमान 8 डिग्री के आसपास और रात में शून्य के करीब बना हुआ है. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. कई सड़कें फिसलन भरी हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है.
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक रौद्र रूप दिखाया है. आगर-मालवा, शाजापुर, गुना समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है. 18 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी की शुरुआत भी ठंडी और भीगी रह सकती है.
उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी यूपी में वज्रपात का खतरा ज्यादा है, जबकि पश्चिमी यूपी में अगले दिन से घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है. तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट से ठिठुरन बढ़ेगी.
वहीं, प्रयागराज में सुबह घना कोहरा छाने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. दृश्यता 50-200 मीटर तक घट सकती है. ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम ज्यादा सर्दी महसूस होगी.
राजस्थान के माउंट आबू में मौसम साफ और धूप वाला है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बनी हुई है. न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 23-24 डिग्री तक जा सकता है. हल्का कोहरा देर रात दिखाई दे सकता है.
ये भी पढ़ें: हॉस्टल मालिक समेत 11 लोग शक के घेरे में, DNA रिपोर्ट तय करेगी NEET छात्रा का कातिल कौन?
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…