देश

दंतेवाड़ा में दर्दनाक हादसा, चट्टान का एक हिस्सा धंसने से चार मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहां जिले के किरंदुल इलाके में एक खदान में चट्टान का एक हिस्सा धंसने से चार मजदूरों की मौत हो गई. किरंदुल पुलिस स्टेशन द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट-तीन विस्तार परियोजना के एक हिस्से में रिटेनिंग दीवार के निर्माण में लगे मजदूरों के ऊपर चट्टान गिरने से चार मजदूर उसके नीचे दब गए थे. उन्होंने बताया कि बचाव दल ने दो श्रमिकों का शव बरामद कर लिया था तथा अन्य मजदूरों की खोज की जा रही थी. छह घंटे चले अभियान के बाद दो अन्य मजदूरों का शव भी बरामद कर लिया गया है.

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में पश्चिम बंगाल निवासी बिट्टू बाला (26), तुषार (49) और निर्मल बाला (56) तथा बिहार निवासी संतोष कुमार दास (29) की मृत्यु हुई है. उन्होंने बताया कि आज दोपहर किरंदुल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट-तीन विस्तार परियोजना के एक हिस्से में 14 श्रमिक एक रिटेनिंग दीवार के निर्माण कार्य में लगे हुए थे. इस दौरान एक बड़ी चट्टान का हिस्सा ढह गया और चार मजदूर उसके नीचे दब गए.

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को रवाना किया गया तथा बचाव कार्य शुरू किया गया. बचाव दल ने दो श्रमिकों का शव बरामद कर लिया था तथा अन्य दो लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही थी. छह घंटे के बाद दो अन्य मजदूरों का शव बरामद कर लिया गया. इस घटना में दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में सरकार पर संकट, बीजेपी का डेलीगेशन पहुंचा राजभवन, जयराम ठाकुर ने कहा- राज्य सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है

मामले की हो रही जांच

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है. वहीं, जिलाधीश मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की तफ्तीश के लिए जांच दल का गठन किया गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Rohit Rai

Recent Posts

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

13 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

46 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

49 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

3 hours ago