देश

हिमाचल में सरकार पर संकट, बीजेपी का डेलीगेशन पहुंचा राजभवन, जयराम ठाकुर ने कहा- राज्य सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के राज्यसभा सीट पर जीत हासिल करने के साथ ही मौजूदा सरकार के बहुमत पर भी सवाल लग गया. चुनाव बाद जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग की वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर “अपनी ईमानदारी बेचने” का आरोप लगाया. प्रश्नों का उत्तर देते हुए, उन्होंने विधानसभा में बहुमत के लिए किसी भी चुनौती से निपटने में पार्टी की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया. वहीं अब भाजपा के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी का डेलीगेशन राजभवन पहुंच गया है.

राज्य सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात पर हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर का कहना है, ”हाल ही में विधानसभा में जो हुआ उसके बारे में हम राज्यपाल को जानकारी देंगे. हमने वित्तीय विधेयक पर कटौती प्रस्ताव के दौरान मतविभाजन की मांग की थी, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई.” जिस तरह से मार्शल ने सभी विधायकों के साथ व्यवहार किया वह ठीक नहीं था. हम यह सारा मुद्दा राज्यपाल के सामने उठाएंगे.”

जयराम ठाकुर का कहना है, ”हाल ही में हिमाचल प्रदेश में जो घटनाक्रम हुआ है, उसके राजनीतिक दृष्टिकोण से यह कहा जा सकता है कि राज्य सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है.”

कांग्रेस ने हिमाचल में नियुक्त किए पर्यवेक्षक 

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश संकट के लिए भूपिंदर हुड्डा, डीके शिवकुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया. राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के चुनाव हारने और भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के एकमात्र सीट जीतने के कुछ घंटों बाद, सबसे पुरानी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अब तैनाती कर दी है. हिमाचल प्रदेश में संकट को दूर करने के लिए वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा और डीके शिवकुमार को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: हिमाचल में जीती भाजपा, सीएम सुक्खू से मांगा इस्तीफा, कांग्रेसी उम्मीदवार ने भी दी बीजेपी प्रत्याशी को जीत की बधाई

पार्टी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों नेताओं को हिमाचल प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले छह कांग्रेस विधायकों से बातचीत करने के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भूपिंदर हुड्डा और डीके शिवकुमार को नियुक्त किया है. सूत्र के मुताबिक, विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से निराश हैं और उन्होंने उनके प्रतिस्थापन की भी मांग की है. सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुधवार सुबह शिमला पहुंचेंगे क्योंकि राज्य में कांग्रेस सरकार कठिन स्थिति का सामना कर रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

13 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

35 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

36 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

52 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

53 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

59 minutes ago