देश

Jharkhand News: जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 6 लोगों की मौके पर मौत

Road Accident: झारखंड के जमशेदपुर में नए साल के पहले दिन भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से हाहाकार मचा हुआ है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 5 बजे जमशेदपुर परिसदन गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार 8 लोगों में से 5 की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- ISRO: नए साल के पहले दिन इसरो ने रचा इतिहास, XPoSAT की सफल लॉन्चिंग के साथ दुनिया का दूसरा देश बना भारत, सैटेलाइट खोलेगा ब्रह्मांड के राज

इलाज के दौरान युवक की हुई मौत

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया. अन्य दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

गैस कटर से काटकर शवों को निकाला गया

हादसे के बारे में बिष्टुपुर थाना पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग आरआईटी थाना इलाके के बाबा कुटी आश्रम के पास के रहने वाले थे. ये लोग इंडिगो कार से जा रहे थे. तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार पहले डिवाइडर से टकराने के बाद खंभे में भिड़ गई. गैस कटर से काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें- NIA Raid: एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 50 जगहों पर मारा छापा, विदेशों में दूतावासों पर हमला करने वाले 43 संदिग्धों की हुई पहचान

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

10 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

22 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

37 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

60 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago