देश

Nitish Kumar: ’13 गायें और 10 बछड़े के अलावा 22 हजार नकद’, CM नीतीश ने बताई कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में मचे सियासी हड़कंप के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है. सीएम नीतीश कुमार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि उनके पास 22 हजार 552 रुपये नकद, अलग-अलग बैंक खातों में 49 हजार 202 रुपये जमा होने के साथ ही 1.64 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं. संपत्ति का ब्योरा बिहार सरकार की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है.

सीएम ने सार्वजनिक किया संपत्ति का ब्योरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करते हुए बताया कि उनके पास 11.32 लाख रुपये की एक ईकोस्पोर्ट कार, दो सोने की अंगूठी, जिनकी कीमत 1.28 लाख रुपये, इसके अलावा 13 गायें और 10 बछड़े, जिनकी कुल कीमत 1.45 लाख रुपये, एक ट्रेडमिल. व्यायाम करने वाली एक साइकिल और एक माइक्रोवेव ओवन है. अचल संपत्ति में सीएम नीतीश कुमार के पास दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये है.

संपत्ति का ब्योरा देना अनिवार्य

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल अपनी कुल संपत्ति 75.53 लाख रुपये बताई थी. जिसमें एक साल के दौरान डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ गई है. ये उछाल उनके दिल्ली स्थित अपार्टमेंट की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते आया है. नीतीश कुमार की सरकार ने साल के आखिरी दिन कैबिनेट के मंत्रियों को अपनी संपत्ति सार्वजनिक करना अनिवार्य किया है. इसी के तहत सीएम नीतीश ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है.

यह भी पढ़ें- ISRO: नए साल के पहले दिन इसरो ने रचा इतिहास, XPoSAT की सफल लॉन्चिंग के साथ दुनिया का दूसरा देश बना भारत, सैटेलाइट खोलेगा ब्रह्मांड के राज

वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पिछले साल अपनी कुल आय 4.74 लाख रुपये घोषित की थी, उनके पास 50 हजदार रुपये नकद और पत्नी राजश्री के पास 1 लाख रुपये नकद होने की बात कही थी. इसके अलावा उनके बड़े भाई और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप के पास 3.58 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की बात कही थी.

बिहार में सियासी घमासान

गौरतलब है कि बिहार में बीते कुछ समय से सियासी उथल-पुथल मचा हुआ है. ललन सिंह को जेडीयू अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान संभाल ली है. वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ललन सिंह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

2 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

18 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

21 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

36 minutes ago