देश

Buxar: सीएम नीतीश के काफिले के लिए 15 मिनट रोकी गई ट्रेन, अश्विनी चौबे बोले- किसने दिया था आदेश? हाई लेवल जांच कराएंगे

Bihar Politics: समाधान यात्रा के दौरान बक्सर आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफिले को पास कराने के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन के पूर्वी इटाढ़ी रेलवे गुमटी के आउटर पर ट्रेन को रोके जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इस मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसके आदेश पर सीएम के लिए ट्रेन रोकी गयी? अश्विनी चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने के लिए दो-दो पैसेंजर ट्रेन आधे घंटे के लिए रोक दी गयी. यह व्यवधान नहीं तो क्या समाधान है? उन्होंने कहा कि वे इसकी उच्च स्तरीय जांच कराएंगे.

किसके आदेश पर रोकी गई ट्रेन- अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं भारत सरकार के रेल मंत्रालय से भी मांग करूंगा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करायी जाए. किस व्यक्ति के आदेश पर दो पैसेंजर ट्रेनों को रोका गया? ट्रेन में सफर कर रहे बच्चे, महिलाएं, बूढ़े कई लोग परेशान थे. सीएम पिकनिक यात्रा पर आए हैं, समाधान यात्रा पर नहीं.” जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार के काफिले को पास कराने के लिए पटना-बक्सर (एमटी-कोचिन) पैसेंजर ट्रेन और कामख्या-दिल्ली एक्सप्रेस को आउटर पर करीब 15 मिनट तक रोक दिया गया था. इसके बाद परेशान यात्री पैदल ही अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए मजबूर हो गए.

करीब 15 मिनट तक पूर्वी इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खुला रखा गया, जिससे सीएम के काफिले को निकाला जा सके. जब इस मामले को लेकर गुमटी के गेटमैन संतोष कुमार से पूछताछ की गयी तो उनका कहना था कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने वाला है, इसलिए ट्रेन को होल्ड पर रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: PM मोदी का मुंबई दौरा: नहीं उड़ेंगे ड्रोन और पैराग्लाइडर्स उड़ने पर रोक, कई रूट डायवर्ट

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत राज्य भर के दौरे पर हैं. बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश बक्सर दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान सीएम ने आम लोगों से मुलाकात की, साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. इसके अलावा सीएम ने महादलित बस्ती का भ्रमण किया. सीएम ने बक्सर के हेनवा में तालाब और कठार में जैविक खेती का भी जायजा लिया. वहीं उन्होंने नए परिसदन का शिलान्यास भी किया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

3 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

3 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago