देश

Weather Update: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, यूपी में शीतलहर से राहत, 21 जनवरी से पहाड़ों पर होगी तेज बारिश और बर्फबारी

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. शीतलहर ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है. जिसकी वजह तापमान में बीते दिनों गिरावट भी देखने को मिली है. लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने ठंड से राहत मिलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों के मुकाबले राजधानी दिल्ली का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 19 जनवरी को शीतलहर से राहत मिलेगी और हल्की बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ दिखाई दिया, साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली. जिसके चलते उत्तर प्रदेश में शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है.

दूसरे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार रात को दस्तक दे चुका है, जिसका असर आज देखने को मिल सकता है. इसके अलावा दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर असर डालेगा. इसका असर 23 से 25 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा. दूसरे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों में 21 जनवरी से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा. बारिश-बर्फबारी का यह सीजन 25 जनवरी तक चलेगा. वहीं 23 और 24 जनवरी को कई जगहों पर झमाझम बारिश तो कई जगहों पर बर्फबारी हो सकती है. जिसकी वजह से मैदानी इलकों में ठंड और भी बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें-   PM मोदी का मुंबई दौरा: नहीं उड़ेंगे ड्रोन और पैराग्लाइडर्स उड़ने पर रोक, कई रूट डायवर्ट

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश हो सकती है. दिल्ली के अलावा हरियाणा के कई हिस्सों और चंडीगढ़ में 22 जनवरी को हल्ली बारिश होने के आसार है. वहीं 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश होने की आशंका है.

लखनऊ में ठंड से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. सुबह के समय लखनऊ में कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं, दिन के समय आसमान साफ रहने के आसार हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

26 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

41 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

60 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago