देश

PM मोदी का मुंबई दौरा: नहीं उड़ेंगे ड्रोन और पैराग्लाइडर्स उड़ने पर रोक, कई रूट डायवर्ट

PM Narendra Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 19 जनवरी को मुंबई दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी के एक दिन के दौरे के चलते आर्थिक राजधानी में यातायात प्रभावित हो सकता है. इसलिए मुंबई पर पुलिस आज अलर्ट पर है. उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम किए गए हैं. पीएम मोदी अपने मुंबई दौरे के दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

मुंबई ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कहा गया है कि,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 जनवरी की मुंबई यात्रा के मद्देनजर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी, मेघवाड़ी और जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्रों में ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल माइक्रोलाइट विमान उड़ानों की अनुमति नहीं होगी. आदेश 19 जनवरी की रात 12 बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगा”.

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि, ”ट्रैफिक यातायात 19 जनवरी को शाम 4.15 से 5.30 बजे तक दक्षिण की तरफ जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक धीमा हो सकता है जबकि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर शाम 5.30 बजे से 6.45 मिनट पर उत्तर की ओर जाने वाला ट्रैफिक धीमा हो सकता है”.

ये भी पढ़ें-   Shubman Gill: 39 दिन में तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर दुनियाभर में छाए शुभमन

पीएम दो मेट्रो लाइन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने मुंबई (Mumbai) दौरे के दौरान विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और दो मेट्रो लाइनों का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं से महानगर में परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा और यातायात सुगम होगा. पीएम मोदी के दौरे से पहले बीजेपी नेता और कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं. इस बीच मुंबई पुलिस ने भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं.

महाराष्ट्र में शिवसेना के दो गुटों में बंट जाने के बाद बीजेपी ने शिंदे गुट के साथ मिलकर सरकार बना ली थी. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई का दौरा करेंगे. उनके दौरे से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. वहीं इस बीच पीएम के दौरे से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर बीजेपी नेताओं के बड़े- बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. जिसमें पीएम मोदी के अलावा बाला साहेब ठाकरे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कटआउट उद्धव ठाकरे के घर के बाहर दिखाई दिए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

3 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

4 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

4 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

4 hours ago