देश

Business News: शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी, 600 अंक उछला सेंसेक्स, इन कंपनियों के Shares बने रॉकेट

Share Market: शेयर बाजार में बीते दिनों आई भारी गिरावट के बाद अब फिर से सेंसेक्स में तेजी देखने को मिल रही है. इसी बीच बुधवार (12 जून) को एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों की खरीदारी के बीच घेरलू सूचकांकों में शुरुआती सौदों के बाद तेजी आई. निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और सेंसेक्स करीब 600 अंक चढ़ गया. एनएसई निफ्टी सुबह के कारोबार में 177.1 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 23,441.95 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 593.94 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 77,050.53 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर्स में आई तेजी

बीएसई सोमवार को अपने पिछले सर्वकालिक शिखर 77,079.04 को छूने से सिर्फ 28.51 अंक दूर रह गया था. सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई.

इन कंपनियों के शेयर्स में नुकसान

हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर को नुकसान हुआ. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

यह भी पढ़ें- भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर World Bank ने किया बड़ा दावा, जानें, अगले 3 साल तक कैसी रहेगी GDP की ग्रोथ

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.44 प्रतिशत चढ़कर 82.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 111.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

2 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

3 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

21 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

37 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

40 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

56 minutes ago