देश

Tripura Elections: वामपंथी शासन ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था- अगरतला की रैली में पीएम मोदी का हमला

Tripura Elections: पीएम मोदी ने सोमवार को अगरतला में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. 16 फरवरी को होने वाले चुनाव के प्रचार में बीजेपी जुटी है. इसी क्रम में पीएम मोदी ने अगरतला में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और कहा कि आज भाजपा के पक्ष में माहौल इसलिए है क्योंकि त्रिपुरा के लोगों को विकास आंखों के सामने दिख रहा है. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसकी भाजपा सरकार ने आगे बढ़कर सेवा ना की हो.

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा के युवाओं, माता-बहनों ने चंदा की कंपनी वालों को फिर से ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया है. त्रिपुरा के लोगों ने ऐलान कर दिया है, उन्हें सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुझे जहां भी जाने का अवसर मिला है मैंने देखा है कि फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने का मन त्रिपुरा के लोगों ने बना लिया है. डबल इंजन की सरकार के लिए आपका समर्थन देखकर मेरी खुशी भी डबल हो गई है.

पूर्व की लेफ्ट सरकार पर बरसे पीएम

उन्होंने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था का राज. वामपंथी शासन ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था. यहां जो हाल थे उसे त्रिपुरा के लोग कभी भी भूल नहीं सकते. वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को अपना गुलाम समझ लिया था. पीएम मोदी ने कहा कि बीमारी की हालत में इलाज का खर्च किसी भी गरीब के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है. इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार ‘आयुष्मान योजना’ लेकर आई है. इस योजना के ​तहत त्रिपुरा के करीब 2 लाख लोगों ने अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवाया है.

ये भी पढ़ें: अब्दुल नजीर की नियुक्ति पर अरुण जेटली के किस बयान का हवाला देकर कांग्रेस साध रही सरकार पर निशाना, जानें क्या है संविधान में प्रावधान

रविंद्र नाथ टैगोर का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि महाराज राधा किशोर माणिक्य बहादुर त्रिपुरा के विकास के सबसे बड़े पगधर थे. उनके दौर का विकास आज भी त्रिपुरा की शान है. त्रिपुरा की इस पहचान को 21वीं सदी का नया आयाम देने के लिए हमने हाईवे, आईवे, रेलवे और एयरवे का संकल्प लिया था. उन्होंने कहा कि महाराज राधा किशोर माणिक्य बहादुर और गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने जो रास्ता दिखाया, उसी आधार पर भाजपा ने त्रिपुरा को सुशासन दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

43 minutes ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

1 hour ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

2 hours ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

3 hours ago