रुपाली गांगुली
इजरायल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है. इस अवसर पर मोदी ने देश के विकास के लिए करोड़ों की योजनाओं का ऐलान किया, जिससे पुडुचेरी समेत पूरे देश में विकास की नई राह खुलने की उम्मीद जताई जा रही है.
इस मौके पर टीवी शो ‘अनुपमा’ की मुख्य अभिनेत्री, रुपाली गांगुली ने प्रधानमंत्री मोदी के कामों की दिल से सराहना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी के लिए आभार जताया.
रुपाली गांगुली ने लिखा, ‘मेरा भारत महान. इन अनिश्चित समयों में, मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैं इस देश में रहती हूं. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम और दिल से धन्यवाद, साथ ही भारतीय सेना और सुरक्षा बलों का भी आभार, जिनकी वजह से हम हर रात शांतिपूर्वक सो पाते हैं. मेरा देश किसी की बुरी नज़र से दूर रहे.’
यह पहला मौका नहीं है जब रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी के देश के लिए किए कार्यों की सराहना की है. उन्होंने बताया था कि कैसे पीएम मोदी बिना छुट्टी लिए 18 घंटे तक काम करते हैं और देश की सेवा में लगे रहते हैं. उनका मानना है कि दुनिया के कई देश युद्ध और संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों और कूटनीति की वजह से भारत लगातार प्रगति कर रहा है.
रुपाली गांगुली ने एक पोस्ट में यह भी लिखा था कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने अपनी विदेश नीति को मजबूत किया है और हर दिन देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है.
रुपाली गांगुली ने 2025 में पीएम मोदी के एक और अहम बयान की तारीफ की थी. जब उन्होंने लाल किले से मासिक धर्म स्वच्छता और महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे पर बात की थी और किफायती सैनिटरी पैड्स को महिलाओं का अधिकार बताया था, तब भी रुपाली ने खुलकर मोदी की सराहना की. उन्होंने कहा था, “इतनी बड़ी बात इतनी बड़े मंच से सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री ही कह सकते हैं.”
रुपाली गांगुली का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं. उनका कहना है कि जब पूरी दुनिया परेशानियों का सामना कर रही है, तब भारत अपनी सही दिशा में कदम बढ़ा रहा है.
ये भी पढ़ें: ताकत ही भारत की असली ढाल: पीएम मोदी ने बताया कैसे नाकाम हुई थी पाक की सबसे बड़ी साजिश?
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…