Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने पुद्दुचेरी को दी सौगात तो रुपाली बोलीं- ‘मैं भारत में रहने को सौभाग्यशाली मानती हूं, पीएम मोदी को सलाम’

टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली, जो शो ‘अनुपमा’ से मशहूर हैं. उन्होनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि वह भारत में रहती हैं.

रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली

इजरायल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है. इस अवसर पर मोदी ने देश के विकास के लिए करोड़ों की योजनाओं का ऐलान किया, जिससे पुडुचेरी समेत पूरे देश में विकास की नई राह खुलने की उम्मीद जताई जा रही है.

इस मौके पर टीवी शो ‘अनुपमा’ की मुख्य अभिनेत्री, रुपाली गांगुली ने प्रधानमंत्री मोदी के कामों की दिल से सराहना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी के लिए आभार जताया.

रुपाली गांगुली ने लिखा, ‘मेरा भारत महान. इन अनिश्चित समयों में, मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैं इस देश में रहती हूं. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम और दिल से धन्यवाद, साथ ही भारतीय सेना और सुरक्षा बलों का भी आभार, जिनकी वजह से हम हर रात शांतिपूर्वक सो पाते हैं. मेरा देश किसी की बुरी नज़र से दूर रहे.’

रुपाली का मोदी की कार्यक्षमता पर विश्वास

यह पहला मौका नहीं है जब रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी के देश के लिए किए कार्यों की सराहना की है. उन्होंने बताया था कि कैसे पीएम मोदी बिना छुट्टी लिए 18 घंटे तक काम करते हैं और देश की सेवा में लगे रहते हैं. उनका मानना है कि दुनिया के कई देश युद्ध और संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों और कूटनीति की वजह से भारत लगातार प्रगति कर रहा है.

रुपाली गांगुली ने एक पोस्ट में यह भी लिखा था कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने अपनी विदेश नीति को मजबूत किया है और हर दिन देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

महिलाओं के अधिकारों पर भी मोदी की सराहना

रुपाली गांगुली ने 2025 में पीएम मोदी के एक और अहम बयान की तारीफ की थी. जब उन्होंने लाल किले से मासिक धर्म स्वच्छता और महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे पर बात की थी और किफायती सैनिटरी पैड्स को महिलाओं का अधिकार बताया था, तब भी रुपाली ने खुलकर मोदी की सराहना की. उन्होंने कहा था, “इतनी बड़ी बात इतनी बड़े मंच से सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री ही कह सकते हैं.”

रुपाली गांगुली का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं. उनका कहना है कि जब पूरी दुनिया परेशानियों का सामना कर रही है, तब भारत अपनी सही दिशा में कदम बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़ें: ताकत ही भारत की असली ढाल: पीएम मोदी ने बताया कैसे नाकाम हुई थी पाक की सबसे बड़ी साजिश?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital