देश

Maharashtra: एंबुलेंस नहीं मिली तो मां-बाप 15KM कंधे पर बच्चों के शव लादकर पहुंचे गांव, सही समय पर इलाज न मिलने से हुई मौत

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर दो बच्चों की सही समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई. बच्चों के मां-बाप 15 किलोमीटर पैदल कंधें पर लादकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद दोनों दोनों बच्चों के शवों को लेकर माता-पिता कीचड़ भरे रास्ते से घर पहुंचे. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद से लोग आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं.

कंधे पर लादकर 15 किलोमीटर चले पैदल

पूरा मामला अहेरी तालुका के पत्तीगांव का है. गांव के रहने वाले 6 वर्षीय बाजीराव रमेश वेलादी और उसका छोटा भाई दिनेश रमेश वेलादी, जिसकी उम्र करीब 4 साल थी, दोनों बीमार हो गए थे, जिसके बाद उनके मां-बाप उन्हें पहले एक पुजारी के पास झाड़-फूंक के लिए लेकर गए. जब वहां पर पुजारी द्वारा दी गई जड़ी-बूटी से फायदा नहीं हुआ तो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इस दौरान बच्चों की हालत और बिगड़ गई. दोनों बच्चों को मां-बाप 15 किलोमीटर कंधे पर लेकर कीचड़ भरे रास्तों से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

गांव तक पक्की सड़क नहीं

बता दें कि जिमलगट्टा स्वास्थ्य केंद्र से पत्तीगांव तक कोई पक्की सड़क नहीं है. जिसकी वजह से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाती है, खासकर बारिश के समय. बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ हो जाता है. गढ़चिरौली जिले में यह मामला नया नहीं है. इसके पहले भामरागड़, एटापल्ली और अहेरी तहसील के दूरदराज के गांव में ऐसे मामले सामने आये थे.

यह भी पढ़ें- Ravindra Jadeja Joined BJP: रवींद्र जडेजा ने शुरू की नई पारी, बीजेपी में हुए शामिल

डिप्टी सीएम जिले के पालक मंत्री

इन तहसील के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा नदारद हैं. कहीं एंबुलेंस, तो कहीं डॉक्टर नहीं हैं, तो कहीं ग्रामीण इलाकों में सड़क ही नहीं हैं. जबकि राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस जिले के पालक मंत्री हैं. इसके अलावा धर्मरावबाबा आत्राम इसी विधानसभा से विधायक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

21 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

53 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago