रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पीएम मोदी से मुलाकात करते हुए. (फाइल फोटो)
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार हरफनमौला क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया था. अब उन्होंने एक नई पारी की शुरूआत की है. रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर से बीजेपी की विधायक रिवाबा जडेजा ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट के माध्यम से जडेजा की नई पारी की जानकारी दी है. रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए हैं.
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा के साथ कई बार चुनाव प्रचार में देखे गए हैं. कई रोड शो में भी दोनों साथ नजर आए थे. अब उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है. बीजेपी विधायक रिवाबा ने अपने एक्स पोस्ट में इसका खुलासा किया है.
सदस्यता अभियान की शुरुआत हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी, जिन्होंने 2 सितंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण किया था.
बता दें कि रिवाबा जडेजा ने साल 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं और उन्हें पार्टी ने 2022 में जामनगर (गुजरात) विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था. वह आप उम्मीदवार करशनभाई करमूर को हराकर सीट से विजयी हुईं. 35 वर्षीय रवींद्र जडेजा ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप 2024 जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा की थी.
ये भी पढ़ें- माहित संधू ने महिला 50 मीटर राइफल प्रोन में स्वर्ण पदक जीता
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…