देश

Lucknow: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पर शिवपाल ने जताया दुख, बोले-हज हाउस के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था बहुत अव्यवस्थित, की मुआवजे की मांग

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हज यात्रा पर जाने के लिए अपने परिजनों को छोड़ने आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. ट्रेलर चालक ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को रौंद दिया है, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है. इस पर दुख व्यक्त करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को घेरा है और कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हज हाउस के आस-पास ट्रैफ़िक व्यवस्था बहुत ही अव्यवस्थित है, प्रशासन संज्ञान ले व त्वरित समाधान करे. साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को अधिकतम आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग भी सरकार से की है.

ये भी पढ़ें- G-20 Summit: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, रात्रि भोज के दौरान मेहमानों का करेंगे सम्मान

झपकी लगने से हुई घटना

लखनऊ -कानपुर रोड पर हज हाउस के सामने रविवार तड़के झपकी आने पर ट्रेलर चालक ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान आजमगढ़ के रहने वाले मो. आसिफ और मो. फिरोज के रूप में हुई है. आसिफ, हज यात्रा के लिए जा रहे अपने पिता जहरुल को हज हाउस छोड़ने आए थे. वहीं फिरोज अपनी मां और भाई को छोड़ने के लिए आए थे. घटना के बाद चालक फरार हो गया है.

परिवारीजन पार कर चुके थे सड़क, इसलिए बच गए

इंस्पेक्टर सरोजिनी नगर शैलेंद्र गिरी ने बताया कि आसिफ और फिरोज दोनों मूल रूप से आजमगढ़ के मुबारकपुर मोहल्ला पूरा रानी के रहने वाले हैं. आसिफ हज यात्रा पर जा रहे पिता जहरुल और फिरोज अपनी मां और भाई को छोड़ने आए थे. दोनों अगल-अलग कार से थे. दोनों ने हज हाउस के सामने दूसरी पट्टी पर कार रोकी थी. इसके बाद सभी लोग सड़क पार कर रहे थे. चूंकि आसिफ और फिरोज कार चलाकर आए थे तो दोनों सड़क पार करने में पीछे रह गए थे और इनके परिजन पहले ही सड़क पार कर चुके थे. इसी बीच कानपुर रोड की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रेलर चालक ने दोनों को कुचल दिया और मौके से भाग निकला, लेकिन इस दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इंस्पेक्टर ने बताया कि आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ हो. फिलहाल हादसे के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

12 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

13 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

22 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

29 minutes ago