धर्मशाला में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही.
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ (Flood) ने तबाही मचाई हुई है. कुल्लू में बाढ़ के बाद अब धर्मशाला में भी हालात खराब है. जिले के खनियारा मणुणी खड्ड का जलस्तर बुधवार को अचानक बढ़ गया जिससे आए तेज बहाव में एक क्रशर में काम कर रहे कई मजदूर बह गए. कम से कम दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है.
स्थानीय मजदूरों ने बताया कि घटना दोपहर दो से तीन बजे के बीच की है. उस समय मौके पर करीब 100 मजदूर काम कर रहे थे जिनमें लगभग 14-15 मजदूर बह गए. अचानक आई बाढ़ में अपने साथियों को खोने के बाद वहां काम करने वाले श्रमिकों में दहशत का माहौल है.
मौके पर मौजूद दयाकिशन ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि कंपनी ने नीचे जाने के लिए कहा था. हम अपना सामान बांधने जब तक जाते तब तक बाढ़ (Flood) आ गई. मेरा बैग, दो तीन लोगों के पैसे, मेरा फोन सब कुछ बह गया. उन्होंने बताया कि लगभग 14-15 लोग पानी के बहाव में बह गए.
एक अन्य मजदूर रवि कुमार ने बताया कि सुबह से हल्की बारिश हो रही थी. हम दोपहर में खाना खाकर सो रहे थे. अचानक आई बाढ़ में जानमाल नुकसान हुआ है. जम्मू का एक हमारा साथी बह गया. जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई मनूनी खड्ड में बहती हुई नीचे पहुंच गई. एक अन्य व्यक्ति की लाश प्रोजेक्ट के दो नम्बर फेस पर पड़ी मिली.
श्रमिक खनियारा की पहाड़ियों में एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे. परियोजना में लगे स्थानीय लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बारिश के कारण परियोजना का काम नहीं हो रहा था, इसलिए सभी मजदूर, मजदूर कॉलोनी में ही थे. इस बीच मनूनी खड्ड और नाले का सारा पानी कॉलोनी की तरफ डायवर्ट हो गया और कॉलोनी में शेडों में आराम कर रहे मजदूर बह गए. पानी में बहे ज्यादातर मजदूर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए गए हैं.
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. रास्ते टूट जाने की वजह से राहत और बचाव टीम के सामने घटना स्थल पर पहुंचने में परेशानी आ रही है. उन्हें पैदल ही जाना पड़ रहा है, जिससे बचाव कार्य में विलंब हुआ.
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंधु के तहत मोदी सरकार ने विदेश से 3000 से ज्यादा लोगों को किया एयरलिफ्ट, परिजनों ने जताया आभार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त करते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के निकटवर्ती खनियारा की मणुणी खड्ड में अचानक पानी का तेज बहाव बढ़ने से कई श्रमिकों के बहने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. शोक संतप्त परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि के नागरिकों की हरसंभव सहायता के लिए समर्पित है. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करें.”
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…