देश

आवारा कुत्ते के हमले में दो वर्षीय बच्ची की मौत, सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग

दिल्ली में आवरा कुत्तों के एक झुंड के हमले में दो साल की बच्ची की मौत के कुछ दिन बाद पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मंगलवार को घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भी इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.

कार्य समिति गठन करने की मांग

पशु अधिकार कार्यकर्ता और ‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ की अंबिका शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “एनडीएमसी और एमसीडी को तुरंत एक कार्य समिति गठित करनी चाहिए जिसमें पशु कल्याण संगठनों के सदस्यों को शामिल किया जाए ताकि पेट शॉप नियम 2017 के अनुसार बिना लाइसेंस वाले पालतू जानवरों की दुकानों की पहचान और कार्रवाई की जा सके.”

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के छह बागी विधायक अयोग्यता को लेकर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि घटना के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को सार्वजनिक किया जाए और एक पशु चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा कुत्तों के स्वभाव का पता लगाया जाए. तुगलक लेन इलाके में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 24 फरवरी को कथित तौर पर दो साल की एक बच्ची पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. यह इलाका एनडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आता है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में आई खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए, 27 फरवरी को मामले के संबंध में दिल्ली सरकार और शहर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

5 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

14 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

34 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

38 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

39 minutes ago