देश

शिवसेना में मचे घमासान के बीच उद्धव का बड़ा बयान, बोले- कार्यकर्ता बोलें तो पद छोड़ दूंगा, कांग्रेस ने हमेशा किया मातोश्री का सम्मान

Maharashtra News: टूट कर जर्रा-जर्रा बिखरने की कगार पर खड़ी शिवसेना (यूबीटी) को बचाने के लिए उद्धव ठाकरे अंतिम प्रयास कर रहे हैं. अब बात यहां तक पहुंच गई है कि वो पार्टी पर अपने कमान से पीछे हटने के लिए भी तैयार हैं. दरअसल शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगता है कि वो पार्टी के प्रमुख पद के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं, तो फिर वो पद छोड़कर पीछे हटने के लिए तैयार हैं.

उद्धव ठाकरे ने किसी अन्य योग्य व्यक्ति को शिवसेना अध्यक्ष बनाने के लिए भी अपनी स्वीकृति दे दी है. उन्होंने कहा कि मैं संघर्ष के मैदान से पीछे हटने वालों में से नहीं हूं, लेकिन अगर जिस दिन आपको लगे कि मैं इस जिम्मेदारी को सही से निभा नहीं पा रहा, मैं उसी दिन पद को छोड़ दूंगा.

पार्टी में टूट के बावजूद हौसला कायम

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ कहा कि तमाम राजनीतिक चुनौतियों और पार्टी में हुई टूट के बावजूद उनका हौसला कमजोर नहीं पड़ा है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता होगा कि इन घटनाओं के बाद वह पीछे हट जाएंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा.

उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन तोड़वा’ का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें आदेश देने की बात करते हैं, लेकिन वह ऐसे दबाव में आने वाले नहीं हैं. उन्होंने शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए कहा कि बालासाहेब पहले ही कह चुके थे कि जो लोग पार्टी के साथ विश्वासघात करें, उन्हें राजनीतिक रूप से जवाब दिया जाना चाहिए.

सत्ता का कोई मोह नहीं- उद्धव

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की ताकत और सफलता का आकलन चुनावी नतीजों से होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री इंद्रजीत गुप्ता का भी जिक्र किया. उद्धव ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने उनसे कहा था कि उन्हें सत्ता का कोई मोह नहीं है और सरकार चली भी जाए तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है.

कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर उठ रहे सवालों पर भी उद्धव ठाकरे ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि शिवसेना 30 साल तक भाजपा के साथ रही, लेकिन कभी उसमें विलय नहीं हुई. ऐसे में कांग्रेस में विलय होने की बातें पूरी तरह निराधार हैं. उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में भाजपा खुद शिंदे गुट की वजह से परेशान है.

कांग्रेस ने नहीं किया मातोश्री का अपमान

उद्धव ने कहा कि अतीत में कांग्रेस और शिवसेना के बीच वैचारिक मतभेद जरूर रहे, लेकिन कांग्रेस ने कभी ‘मातोश्री’ का अपमान नहीं किया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपने किए हुए वादों को निभाया है.

ये भी पढ़ें- West Bengal Voter List: 75 साल के बुजुर्ग वकील का नाम वोटर लिस्ट से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रिब्यूनल को दिया 2 महीने का अल्टीमेटम

भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर शिवसेना का समर्थन नहीं मिला होता तो भाजपा बहुत पहले ही राजनीतिक रूप से खत्म हो गई होती. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि उन्हें लगता है कि वह शिवसेना प्रमुख पद के योग्य नहीं हैं तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago