देश

UGC ने इस बड़ी वजह से देश के 157 विश्वविद्यालयों को डाला डिफाल्टर की सूची में, 7 सरकारी भी, मचा हड़कंप, अब खड़ा हुआ ये संकट

UGC News: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के तमाम विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर की सूची में डाल दिया है. इससे हड़कंप मचा हुआ है. सबसे अधिक 14 विश्वविद्यालय राजस्थान के हैं तो वहीं इस सूची में सात विश्वविद्यालय सरकारी भी हैं. दरअसल इन विश्वविद्यालयों में तय समय में लोकपाल की नियुक्ति नहीं की गई. इस वजह से यूजीसी ने 157 विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर की सूची में शामिल किया है.

छात्रों की शिकायत की सुनवाई के लिए यूजीसी ने लागू किया था ये नियम

बता दें कि यूजीसी के 2023 नियमों के मुताबिक छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए हर कॉलेज में लोकपाल की नियुक्ति को अनिवार्य कर दिया था. ताकि छात्रों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. हालांकि देश के तमाम विश्वविद्यालयों ने यूजीसी की बात नहीं मानी. इसके बाद 17 जनवरी को यूजीसी की ओर से इन नियमों का पालन न करने वाले विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर सूची में शामिल कर लिया गया. इन विश्वविद्यालयों को बार-बार इसको लेकर चेतावनी जारी की गई थी लेकिन विश्वविद्यालयों द्वारा नियमों का पालन न किए जाने के कारण अब यूजीसी ने डिफाल्टर विश्वविद्यालयों को सूची जारी कर दी है.

ये भी पढ़ें-UP News: शराब पीकर यूपी की सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं; नोएडा पुलिस ने 497 पियक्कड़ों के खिलाफ की ये कड़ी कार्रवाई

अब विश्वविद्यालयों के सामने खड़ी हुई ये मुसीबत

बता दें कि विश्वविद्यालयों के डिफाल्टर घोषित होने के बाद से अब इनकी मान्यता को लेकर मुसीबत खड़ी हो गई है. यूजीसी के बार-बार कहने के बावजूद भी अगर लोकपाल की नियुक्तियां नहीं की जाती है तो विश्वविद्यालयों की मान्यता को लेकर सवाल खड़े हो जाएंगे और इनकी मान्यता छिन भी सकती है. यूजीसी के निर्देशों का पालना न करने के कारण इनको दोषी ठहराया गया है. अगर मान्यता छिनती है तो इन विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं की डिग्रियां अटक सकती हैं. इस खबर सामने आने के बाद से ही छात्रों में घोर निराशा व्याप्त हो गई है.

देखें राजस्थान की 14 यूनिवर्सिटीज जिन्हें यूजीसी ने घोषित किया डिफॉल्टर

जोधपुर : जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय
जयपुर : बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय
बीकानेर : राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय
बीकानेर : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय
कोटा : कोटा विश्वविद्यालय
बीकानेर : स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय
जोधपुर : मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय लूनी
जयपुर : विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय
जयपुर : प्रताप विश्वविद्यालय
उदयपुर : पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी
जोधपुर : जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
कोटा : जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय
जोधपुर : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

19 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

34 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

1 hour ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago