Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के ग्रैंड प्रीमियर का आगाज Jio Cinema पर हो गया है और इस बार शो को फिल्म अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) होस्ट कर रहे हैं. इस बार का ‘बिग बॉस’ बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसमें टीवी-फिल्मों के कलाकार के साथ यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स भी अपना दम दिखाने वाले हैं. सबसे खास बात ये है कि इस बार घर के अंदर एक बाहरवाला होगा. यानी जासूस, जो अंदर बैठकर बाहर की खबर रखेगा.
लाइव फीड के मुताबिक, ‘बिग बॉस’ ने सभी कंटेस्टेंट को बारी-बारी से कन्फेशन रूम में बुलाया और उन्हें मोबाइल फोन दिए. इसके जरिए वह दूसरे कंटेस्टेंट्स से बात कर सकेंगे और बिग बॉस से मैसेज रिसीव कर पाएंगे. इसमें उन्हें समय का भी पता चलता रहेगा. इसमें सिम नहीं होगा. आपको बता दें ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का ग्रैंड प्रीमियर 21 जून की शाम 9 बजे हो चुका है.
बिग बॉस ने लव कटारिया को फोन देते हुए कहा कि वह न तो इसे किसी के साथ शेयर करेंगे और न किसी और सदस्य को दिखाएंगे. न ही अपना पासकोड किसी और को बताएंगे. इस पर एक एप्लीकेशन है, चैट एप्लीकेशन, इससे दूसरे सदस्यों के साथ चैट कर सकेंगे. ये मौका अभी नहीं, बाद में मिलेगा.
वहीं, सना सुल्तान, जो कि एजेंट बनकर गई हैं, वह बाहरवाली हैं और उन्हें बिग बॉस के जरिए सारी जानकारी मिलती रहेगी. बिग बॉस ने उन्हें बताया है कि उन्हें इम्युनिटी मिलेगी और उन्हें नॉमिनेट नहीं किया जाएगा. लेकिन अगर लोगों को लगता है कि वह जासूसी अच्छे से नहीं कर रही हैं तो उनकी जगह दूसरा कोई कंटेस्टेंट ले सकता है और हर हफ्ते जासूस बदला जाएगा.
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. सलमान खान की जगह अनिल कपूर तो नजर आ ही रहे हैं. इसके अलावा नियमों में भी काफी बदलाव किए गए हैं. अभी फोन और एजेंट वाली चीजें जोड़ी गई हैं. आने वाले समय में और भी कुछ धमाका हो सकता है. इस घर में दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित, रूरल एरिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी, यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां , पत्रकार दीपक चौरसिया समेत कई अलग-अलग चेहरे नजर आएंगे.
-भारत एक्स्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…