देश

UP News: शराब पीकर यूपी की सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं; नोएडा पुलिस ने 497 पियक्कड़ों के खिलाफ की ये कड़ी कार्रवाई

Noida Police: उत्तर प्रदेश की सड़कों पर शराब पीकर उधम काटने वालों की अब खैर नहीं. यूपी पुलिस लगातार पियक्कड़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने सार्वजनिक जगहों पर और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ “ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ” अभियान चलाकर 21 जून की देर रात तक अलग-अलग जोन में 5,454 लोगों की जांच की जिनमें 497 के खिलाफ कार्रवाई की है.

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मीडिया को बताया कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोग सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर हंगामा करते हैं, हल्ला मचाते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी मुसीबत का सबब बनते हैं. अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिव हरि मीणा के नेतृत्व में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत तीनों जोन (नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में रात में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 21 जून की रात अभियान “ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ” चलाया गया. बता दें कि यूपी सरकार पहले ही पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे चुकी है.

ये भी पढ़ें-Amarnath Yatra: 29 जून से होंगे ‘बाबा अमरनाथ’ के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने ‘प्रथम पूजा’ में लिया हिस्सा-Video

धारा 290 के तहत की कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्र ने नोएडा जोन, सुनिति ने सेन्ट्रल नोएडा जोन और साद मिया खान ने ग्रेटर नोएडा की कमान संभाली. इसके बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित पुलिस बल के साथ शराब की दुकानों के आस-पास असामाजिक तत्वों की जांच की गई और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ धारा 290 के अंतर्गत कार्रवाई की गई. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नोएडा जोन के अन्तर्गत नौ थाना क्षेत्रों में 40 स्थानों पर अलग-अलग चेकिंग की गई. इनमें 1,924 व्यक्तियों की जांच की गई जिनमें 208 के खिलाफ कार्रवाई की गई. उन्होंने आगे कहा कि ग्रेटर नोएडा जोन के अन्तर्गत नौ थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत 38 स्थानों पर 1,925 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें 143 के खिलाफ कार्रवाई की गई. सेन्ट्रल नोएडा जोन के आठ थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत 31 स्थानों पर 1,605 व्यक्तियों की जांच की गई जिनमें 146 के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

6 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

8 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

21 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

33 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

57 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

1 hour ago