महाकालेश्वर के दर्शनों के लिए लगी लाईन
Ujjain: नए साल की मंगलकामना के लिए 1 जनवरी को देश के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. उज्जैन में भी नए साल के पहले दिन महाकाल के दर्शनों के आकांक्षी श्रद्धालुओं की भीड़ लाखों में पहुंच गई.
देश के अलग-अलग हिस्से से आए श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शनों के अलावा महाकाल लोक की भव्यता और कलात्मक सुंदरता का भी नजारा लिया. यहां आने वाले भक्त महाकाल लोक की दिव्यता से अभिभूत होते दिखे.
लाखों श्रद्धालुओं ने सुगमता से किए दर्शन
लाखों श्रद्धालुओं के आने के बावजूद मंदिर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के कारण मात्र एक से डेढ़ घंटे के बीच लोगों ने सुविधाजनक तरीके से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए.
इस दौरान मंदिर में व्यस्था को लेकर ड्यूटी में तैनात लोग चाहे वह प्रशासनिक या पुलिस विभाग के कर्मचारी या अधिकारी ही क्यों न हों सभी पूरी तरह मुस्तैद दिखे.
नए साल के दिन महाकालेश्वर के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर महाकाल लोक और महाकालेश्वर मंदिर में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी.
5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मंदिर प्रशासन के अनुसार नए साल के पहले दिन लगभग 5 लाख से अधिक भक्तों ने महाकालेश्वर के दर्शन किए. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन लाइनों में बैरिकेडिंग लगाकर महाकाल के दर्शन की व्यवस्था की गई थी. वहीं जगह-जगह पर लोगों की सुविधा के लिए पेयजल और दूसरी चीजों का भी ध्यान रखा गया.
इसे भी पढ़ें: Demonetisation: नोटबंदी पर मोदी सरकार का फैसला सही, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर, खारिज की सभी 58 याचिकाएं
श्रद्धालुओं ने व्यवस्था को लेकर जाहिर की खुशी
उज्जैन प्रशासन द्वारा एक दिन पहले 31 दिसंबर की रात से ही अलग-अलग पॉइंट पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी. व्यवस्था को लेकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर की है.
महाकालेश्वर के दर्शनों के लिए आने वाले लोगों ने महाकाल लोक की दिव्यता और कलात्मकता की भी तारीफ की. वहीं कई लोगों का कहना था कि उन्होंने आजतक महाकाल के दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों की इतनी भीड़ नहीं देखी.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…