मनोरंजन

Honey Singh: नए साल पर गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए हनी सिंह, गाया ‘मेरी जान…मेरी जान’ सॉन्ग…

Honey singh:  रैपर यो यो हनी सिंह का अभी हाल ही में तलाक हुआ है और अब वो अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ न्यू ईयर मनाते नजर आए. हनी सिंह ने अपने फैंस को विश करने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने जनवरी के महीने को प्रेमियों को मौसम कहा है और अपनी गर्लफ्रेंड टीना के लिए जान गाते हुए नजर आए. बता दें कि हनी सिंह ने पिछले साल अपने डायवोर्स के तीन महाने बाद टीना के साथ अपने रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट की थी.

हनी सिंह ने इंस्टा पर एक वीडियो किया पोस्ट

दरअसल  हनी सिंह ने टीना के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए हनी सिंह ने लिखा, “सभी लवर्स को नया साल मुबारक हो!! यह लवर्स का सीजन है न कि नफरत का मौसम #yoyo @tinathadani #yoyohoneysingh.” वीडियो में वह एक्सेसरी के तौर पर अपने नाम के लॉकेट के साथ ब्लैक टीशर्ट में कूल लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं टीना उनके पीछे जाती है और उनकी नोज पर एक किस भी करती है. वहीं हनी सिंह गर्लफ्रेंड के लिए ‘मेरी जान खांदी मीठा पान’ गाते नजर आते हैं.

हनी सिंह के ‘पेरिस ट्रिप’ में नजर आई थीं टीना

बता दें कि टीना हनी सिंह के नए गाने ‘पेरिस का ट्रिप’ में नजर आई थीं. पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के एक इवेंट में हनी सिंह ने टीना को ‘गर्लफ्रेंड’ के रूप में इंट्रोड्यूस किया था. इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने टीना के लिए एक रोमांटिक बर्थडे पोस्ट भी शेयर की थी. उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो जाना @tinathadani,”

ये भी पढ़ें- Vidya Balan: डब्बू रतनानी के फोटोशूट में विद्या बालन का दिखा अलग अंदाज, वायरल हो रहीं बिहाइंड द सीन्स फोटोज

दिल्ली के इवेंट के दौरान गर्लफ्रेंड को कराया था इंट्रोड्यूस

हनी सिंह ने एक महीने पहले दिल्ली में एक इवेंट के दौरान टीना के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया था. पिछले साल सितंबर में शालिनी तलवार से तलाक के समय हनी ने 3.0 नाम से अपने नए एल्बम की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने कहा कि एल्बम का टाइटल टीना ने दिया था. टीना की ओर इशारा करते हुए, जो दर्शकों के बीच बैठी थी, उन्होंने दिसंबर में कहा था, “मेरी गर्लफ्रेंड बैठी है टीना, इसने मुझे ये नाम दिया है. इसने बोला कि तुम हनी 3.0 हो. इवेंट के दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले भी नजर आए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

10 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

12 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

37 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

51 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago