देश

Delhi: रातभर गुलजार रहेगी दिल्ली, अब 24 घंटे खुलेंगे रेस्टोरेंट और बार, LG का दिल्ली वालों को तोहफा

Delhi 24×7 Restaurant Bars Licensing Norms: दिल्ली वासियों के लिए नए साल से पहले बड़ा तोहफा मिला है. अब दिल्ली के रेस्टोरेंट रात भर गुलजार नजर आएंगे. जी हां दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लाइसेंसिंग नियम को और भी आसान करने का फैसला लिया है. 5 स्टार और 4 स्टार होटलों में रेस्टोरेंट और बार को 24 घंटे चलाने के लिए जल्दी ही लाइसेंस दे दिया जाएगा. इन नियमो के तहत रेस्टोरेंट और बार को 49 दिनों के भीतर ही लाइसेंस दे दिए जाएंगे. विदेशों की तरह अब दिल्ली में भी नाइट लाइफ को एक्टिव बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं.

इसके साथ ही कुछ दिनों पहले एमसीडी ने कई इलाकों में टेरेस यानी छत पर डाइनिंग और अल्फ्रस्को डाइनिंग यानी आउटडोर डाइनिंग शुरू करने के लिए लगभग 150 रेस्टोरेंट्स को लाइसेंस प्रदान किया है. इसके साथ ही एलजी ने अगस्त में 314 कमर्शल संस्थानों को 24 घंटे चलाने की इजाजत प्रदान की थी. इनमें बीपीओ के साथ ही खाना, दवाओं, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट और जरूरी चीजों की 24×7 सेवाएं शामिल की गई हैं. एलजी ने रेस्टोरेंट के लिए आसानी से लाइसेंस हासिल करने के लिए एक कमिटी भी बनाई थी.

ये भी पढ़ें- Credit Cards: क्रेडिट कार्ड हुआ चोरी या खो गया तो तुरंत करें ये चार काम, वरना हो जाएगी मुश्किल

केजरीवाल सरकार का फैसला

अब इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसी साल मई के महीने में एक फैसला लिया था जिसमें शराब सर्व करने वाले बार, पब और रेस्टोरेंट में सुबह तीन बजे तक खोली जाएंगी. वहीं इस पर दिल्ली पुलिस ने आपत्ति भी जताई थी और कहा था कि ये फैसला कानून और व्यवस्था के मुद्दों को बढ़ावा देगा. बता दें कि दिल्ली में बार चलाने के लिए दिल्ली पुलिस की लाइसेंस ब्रांच से परमिट लेना पड़ेगा.

सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि दिल्ली में कानून और व्यवस्था के कई मुद्दे आते हैं, वीवीआईपी व्यक्तियों की सुरक्षा, विरोध-प्रदर्शन, नियमित अपराध, ट्रैफिक और सबसे महत्वपूर्ण, महिला सुरक्षा के मुद्दे शामिल हैं. रेस्टोबार का समय बढ़ाने से पुलिस पर अधिक भार पड़ेगा और ट्रैफिक पर भी असर देखने को मिल सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago