देश

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद अब लगाएगा झाडू़, भैंस को नहलाने के साथ खिलाएगा चारा, रोज मिलेगी 25 रुपए दिहाड़ी

Atiq Ahmed: प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जिस माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की कभी तूती बोला करती थी और उसकी एक आवाज पर लोग कांप उठते थे, वह अब जेल में झाड़ू लगाने, भैंस को नहलाने व खेती करने का काम कर रहा है. उसे इसके लिए 25 रुपए दिहाड़ी मिलेगी. बता दें कि उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है और इस सजा के बाद उसे गुजरात की साबरमती जेल में काम भी सौंप दिया गया है. अब अतीक को जेल में कैदी नम्बर 17052 के नाम से जाना जा रहा है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सजा मिलने के बाद साबरमती जेल में जहां एक ओर अतीक अहमद को काम सौंपा गया है और दिहाड़ी तय की गई है. वहीं उसका अकाउंट भी खोल दिया गया है. रोज मिलने वाली इस दिहाड़ी को उसके खाते में जमा कर दिया जाएगा. अतीक अहमद को रोजाना काम के बदले 25 रुपये दिए जाएंगे. बता दें कि फिलहाल माफिया अतीक को अकुशल कारीगर की श्रेणी में रखा गया है. अगर अतीक अहमद को कुशल श्रेणी में रखा जाता तो उसे रोज 40 रुपये दिहाड़ी दी जाती.

बता दें कि पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के बाद उसके परिवार पर भी धीरे-धीरे शिकंजा कसना शुरु कर दिया है और एक के बाद एक धरपकड़ जारी है. कल ही अतीक के जीजा को भी गुर्गों को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

पढ़े इसे भी- UP News: फर्रुखाबाद में देवी जागरण की खुशियों के बीच फैला मातम, गैस सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, मासूम समेत दो की मौत, 16 झुलसे

इन कामों की भी सौंपी गई है जिम्मेदारी

अतीक को जेल में झाडू़ लगाने, खेती करने व भैंस को नहलाने, मवेशियों को चारा आदि खिलाने के साथ ही बढ़ई का भी काम सौंपा गया है. इसका मतलब कि जेल में जो भी फर्नीचर की टूट-फूट होगी या पुराना फर्नीचर होगा, उसकी मरम्मत अतीक को करनी होगी और वह कुर्सी-टेबल आदि बनाएगा. अतीक अहमद को भी अन्य कैदियों की तरह ही दो जोड़ी कपड़े दिए गए हैं, जिसमें सफेद कुर्ता, पजामा टोपी और गमछा शामिल है.

बदल दी गई बैरक

जो कभी अय्याशी की जिंदगी जीता था और ऐशो-आराम के साथ महलनुमा घर में रहता था और एक से बढ़कर एक लजीज पकवान चखता था, अन्य कैदियों की तरह ही उसे भी खाने में रोटी, दाल और चावल मिलेगा. अतीक अहमद की बैरक भी बदल दी गई है. उसे सजायाफ्ता कैदियों के पक्के बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

यूपी पुलिस के जवानों को योगी सरकार की बड़ी राहत, सिपाही से दरोगा बने पुलिसकर्मियों का माफ होगा 8 लाख का बॉन्ड

UP Police Constable: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के 2025 बैच के उन उपनिरीक्षकों…

26 minutes ago

अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तीखा हमला, बोले- सत्ता में आए तो मंदिर में भी नमाज पढ़वा देंगे

Akhilesh Yadav Ayodhya Controversy: यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के…

1 hour ago

‘बाबरी मस्जिद टूटते देख छलके थे आंसू’, सोनिया गांधी के खुलासे पर गरमाई सियासत, क्या बोली भाजपा ?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'Belonging: A Journey of Love'…

4 hours ago