देश

Umesh Pal Murder Case: बीजेपी की छवि की मिट्टी-पलीद करने वाले भाजपाई कब मिट्टी में मिलाए जाएंगे- अखिलेश ने पूछे सवाल

Umesh Pal Murder Case: बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा की छवि की मिट्टी-पलीद करने वाले भाजपाई कब मिट्टी में मिलाए जाएंगे.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रयागराज हत्याकांड में मृतक भाजपा का सदस्य था व पैसे के मामले में जिसका नाम आ रहा है, वह भी भाजपा के ही मंत्री हैं. अखिलेश यादव ने इस सम्बंध में एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘इलाहाबाद हत्याकांड में मृतक भाजपा का सदस्य था व पैसे के मामले में जिसका नाम आ रहा है वो भी भाजपा के ही मंत्री हैं. आखिर मुठभेड़ करके सरकार कौन सा राज छुपा रही है? अब जो भाजपा की छवि की मिट्टी-पलीद कर रहे हैं, वो भाजपाई कब मिट्टी में मिलाए जाएंगे या मंत्री-पद से हटाएं जाएंगे?’’

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: साबरमती जेल में अतीक अहमद के दिन पूरे, उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए लाया जाएगा यूपी!

जानें क्या है मामला

सोमवार को तड़के प्रयागराज पुलिस ने विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मुठभेड़ में ढेर किया था. इस सम्बंध में पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाला व्यक्ति सोमवार तड़के प्रयागराज पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. वहीं उस्मान की पत्नी सुहानी ने इस मुठभेड़ को लेकर ढेरों सवाल उठाए हैं और पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके पति को फर्जी मुठभेड़ में मार डाला गया.  दूसरी तरफ, अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर अतीक अहमद का पांच करोड़ रुपये उधार नहीं लौटाने का भी आरोप लगाया था.

नन्दी ने दिया जवाब

वहीं नगर की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी पर उमेश पाल हत्याकांड का षड़यंत्र रचने के आयशा नूरी के आरोप का जवाब देते हुए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ट्वीट कर सोमवार को ही कहा था कि “ये बातें मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने और गुमराह करने का असफल प्रयास मात्र हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

3 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago