देश

Umesh Pal Murder Case: अतीक की लाल डायरी और हरे बैग ने खोले बड़े राज, ED ने की 15 ठिकानों में छापेमारी, 75 लाख कैश बरामद

Umesh Pal Murder Case: कई सालों से जेल में बंद माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) पर उमेश पाल हत्याकांड के बाद न केवल पुलिस-प्रशासन बल्कि ED (प्रवर्तन निदेशालय ) का भी शिकंजा कसता जा रहा है. बुधवार देर रात ईडी ने अतीक के 15 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में कैश और तमाम बेनामी सम्पत्तियों के दस्तावेज बरामद किए हैं. रेड के दौरान ईडी ने 75 लाख रुपये कैश जब्त किए हैं. इसके साथ ही अतीक अहमद के करीबियों और फर्मों के नाम पर 100 से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

ईडी को शक है कि ये संपत्तियां अतीक की बेनामी संपत्ति हो सकती है. साथ ही छापेमारी के दौरान ही ईडी को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकद लेन-देन का भी पता चला है. इस दौरान किसानों से आपराधिक धमकी के माध्यम से खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं.

घंटों चला सर्च ऑपरेशन

अतीक अहमद के गुनाहों पर अब लगातार कानून चौतरफा उस पर कार्रवाई कर रहा है. जहां एक ओर आझ उसकी कोर्ट में पेशी है, वहीं, एसटीएफ कोर्ट से उसको रिमांड पर लेने की इजाजत मांग सकती है. तो वहीं दूसरी ओर ईडी उसकी अवैध प्रॉपर्टी और गैरकानूनी ट्रांजेक्शन के सबूत खंगाल रही है. उसके आर्थिक साम्राज्य को धराशायी करने में जुटी है.

अतीक के इन ठिकानों पर मारी गई छापेमारी

ईडी ने अतीक और उसके करीबियों के जिन 15 ठिकानों पर छापेमारी की है, उनमें अतीक का रिश्तेदार- सजायाफ्ता वकील खान शौलत हनीफ, खालिद जफर, अतीक का गुर्गा- असाद वदूद अहमद, काली, मोहसीन, अतीक का सीए साहिब अहमद, अतीक का सीए और पूर्व एमएलए आसिफ जाफरी, अतीक का अकाउंटेट सीताराम शुक्ला, बिल्डर संजीव अग्रवाल और दीपर भार्गव का घर शामिल है.

बता दें कि जिन 15 ठिकानों पर ED ने कार्रवाई की है, उनमें अतीक के एकाउंटेंट सीताराम शुक्ला और सजायाफ्ता वकील खान शौलत हनीफ को अहम बताया जा रहा है, क्योंकि इनके जरिए ही अतीक अपनी बेनामी संपत्ति को इधर-उधर करने का काम करता था. ताकि कानून से बचा रहे. तो वहीं खान शौलत हनीफ वही शख्स है जिसे हाल ही में कोर्ट ने अतीक के साथ उम्र कैद की सजा सुनाई है. ये सजा उमेश पाल अपहरण केस में सुनाई गई है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: भारत-नेपाल सीमा से 440000 इंडियन करेंसी के साथ पुलिस ने दो को दबोचा, नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर की जा रही थी चेकिंग

लाल डायरी और हरा बैग किया गया बरामद

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने माफिया अतीक अहमद पर जो ये बड़ी कार्रवाई की है, वह उसकी लाल डायरी और हरे बैग के मिलने के बाद की. माना जा रहा है कि इस डायरी और बैग से जो जानकारी मिली है, उसी के आधार पर ईडी ने आगे कदम बढ़ाया है. इसी लाल डायरी के माध्यम से ही अतीक की करीब 150 करोड़ की संपत्ति भी ईडी ने चिन्हित की है, जिसे जब्त करने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि ये लाल डायरी और हरा बैग अतीक के चकिया स्थित पुश्तैनी घर से मिला था. बताया जा रहा है कि इसी में अतीक पैसों का हिसाब करता था और हरे बैग में प्रॉपर्टी के कागजात रखता था, क्योंकि इसी बैग से ईडी को भारी मात्रा में दस्तावेज मिले हैं. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में सबूतों को इकठ्ठा करने में जुटी प्रयागराज पुलिस ने हाल ही में चकिया में अतीक अहमद के पुश्तैनी घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सबूत भी लगे थे. अब इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

46 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago