देश

Nitish Kumar: “…और न जाने किस-किस के आगे झुकेंगे”- राहुल गांधी से नीतीश कुमार की मीटिंग पर बीजेपी ने कसा तंज, खुशबू सुंदर ने दिलाई ‘कौरवों’ की याद

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विपक्ष के एकजुट होने की कोशिशें कामयाब होती दिख रही हैं. हालांकि ये इतना आसान नहीं है. बुधवार को विपक्षी खेमे से एक तस्वीर सामने आई. जिसने राजनीतिक गलियारों में सियासत की नयी हवा को जोर दिया है.

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात की. इसके बाद से लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के एकजुट होने की खबरों ने जोर पकड़ा है. वहीं इसको लेकर अब बीजेपी हमलावर हो गयी है. उसके कई नेताओं की तरफ से सीएम नीतीश कुमार और राहुल गांधी पर निशाने साधे गए हैं.

सत्ताधारी बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन की संभावना को खारिज किया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय (Amit Malviya) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और नीतीश कुमार की फोटो शेयर कर कहा कि और ना जाने किस-किस के आगे झुकेंगे नीतीश कुमार. इसके अलावा बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने इसकी तुलना महाभारत के कौरवों से की है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी साधा निशाना

बीजेपी पर विपक्षी एकता को लेकर हमला बोलने का सिलसिला यहीं नहीं थमा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इसे लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने गठबंधन को उन दलों का ‘ठगबंधन’ बताया जो गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. दरअसल बीते दिन नीतीश कुमार ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. इस दौरान खड़गे ने कहा कि “हमें विपक्ष को एकजुट करके लड़ना है. हम सभी विपक्ष को एकजुट करने की दिशा में काम कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इसे लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने गठबंधन को उन दलों का ‘ठगबंधन’ बताया जो गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं.”

यह भी पढ़ें-  Rajasthan: भरतपुर में मूर्ति लगाने को लेकर जमकर बवाल, दंगे जैसे बने हालात!, लोगों ने पुलिस पर भी किया पथराव, जानें क्या है विवाद ?

बीजेपी के लिए मुसीबत बनेगी विपक्षी एकता

वहीं विपक्षी एकता को लेकर राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में बीजेपी के लिए विपक्षी एकता मुसीबत बन सकती है. इसलिए बीजेपी ने एकजुट होती विपक्षी एकता पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. वहीं नीतीश कुमार और तेजस्वी ने अरविंद केजरीवाल के घर जाकर भी बैठक की. केजरीवाल ने कहा कि वह सभी दलों को एक साथ एक मंच पर लाने के नीतीश कुमार के प्रयास के साथ हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago