मनोरंजन

‘ओ स्त्री कल आना….’ ‘स्त्री 2’ रिटर्न्स… इस डेट को रिलीज होगी हॉरर कॉमेडी सीक्वल, वरुण धवन की Bhediya-2 का भी ऐलान

Stree 2 Sequel: अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री’ ने हॉरर कॉमेडी सीक्वल की रिलीज़ की तारीख की घोषणा कर दी है. निर्माताओं ने बुधवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर अपनी फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की है. वहीं इस कार्यक्रम में अभिनेता राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे. टीम ने खुलासा करते हुए बताया कि ‘ स्त्री 2 ‘ 31 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली है.

Stree 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी, एक बार फिर से थिएटर्स में साथ नजर आने वाले है. इस बार देखना होगा कि क्या इनकी जोड़ी को फिर से पहले की तरह पसंद किया जाता है या नहीं. वहीं ‘भेड़िया 2’ की बात करें तो इसमें वरुण धवन ही नजर आएंगे और यह साल 2025 में रिलीज हो सकती है.

Stree फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई

Stree फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. और यह उस साल की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म थी. इस कॉमेडी-हॉरर मूवी को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था और दिनेश विजान व राज एंड डीके ने मिलकर प्रोड्यूस किया था. इसमें पंकज त्रिपाठी का भी अहम रोल था. फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग्स तक लोगों की जुबां पर थे. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था.

ये भी पढ़ें- Shehnaaz-Raghav Viral Video: इस एक्टर को डेट कर रही हैं शहनाज गिल? सलमान खान ने दिया इशारा, हाथ में फूल लिए दिखाई दीं एक्ट्रेस

अभिषेक बनर्जी ने ‘स्त्री’ के कई सारे सीक्वल के बारे में भी बात की

इससे पहले, अभिषेक बनर्जी ने ‘स्त्री’ के कई सारे सीक्वल के बारे में भी बात की और कहा, “2023 आ गया है!!! और मैं इस साल किकस्टार्ट करने के लिए बहुत रोमांचित हूं, स्त्री 2 की यात्रा सुपर रोमांचक होगी.. हाल ही में मैंने अपूर्वा को लपेटा. मैं देखकर रोमांचित हूं लोग कुछ अतिवादी चरित्रों पर कैसे प्रतिक्रिया देंगे. खेल का मैदान इस साल बड़ा और बेहतर होने जा रहा है … इसलिए मैं इसके लिए उत्सुक हूं.”

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago