फोटो-सोशल मीडिया
Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस की एसटीएफ ने एक युवक को नेपाल से गिरफ्तार किया है. युवक पर आरोप है कि उसने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद, मुस्लिम गुड्डू, साबिर और अरमान को नेपाल की सीमा पार कराने, नेपाल में पनाह देने ममद की.
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों को नेपाल में शरण देने वाले कयूम अंसारी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की टीम गुरुवार की शाम उसे नेपाल से गिरफ्तार कर लाई है. आरोप है कि कयूम ने ही आरोपियों को शरण दी है. कयूम अंसारी ने अतीक के बेटे को ना केवल सरहद पार कराया था, बल्कि उसे नेपाल में ही किसी स्थान पर शरण भी दी थी. जानकारी होने पर नेपाल पहुंची यूपी एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर सिद्धार्थनगर थाने में दाखिल किया है.
एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, उमेश पाल मर्डर केस में अब तक फरार चल रहे अतीक के बेटे और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस अतीक के फरार गुर्गों को ढूंढने में जुटी है. अब तक अतीक के गिरोह के केवल 10 सदस्यों का पता लगाया गया है और अब अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ आगरा सहित यूपी के विभिन्न शहरों में दबिश दे रही है.
बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके पुलिस सुरक्षा कर्मी संदीप निषाद की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पूर्व सांसद अतीक अहमद राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और गुजरात के साबरमती जेल में बंद है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…