देश

“आज की नई मुगल है कांग्रेस, राम मंदिर बनता है तो उन्हें आपत्ति होती है, आप क्या मुगल के बच्चे हैं ?” असम के CM हिमंत बिस्वा ने बोला हमला

Karnataka Election 2023: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने एक बार कांग्रेस पर करारा हमला बोला है. सीएम बिस्वा ने कर्नाटक के बेलगावी (Belagavi) में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “कांग्रेस दोबारा भारत को दुर्बल करने का काम कर रही है. पहले मुगलों ने देश को दुर्बल किया था. कांग्रेस आज की नई मुगल है, राम मंदिर बनता है तो उन्हें आपत्ति होती है. आप क्या मुगल के बच्चे हैं ?”

सीएम सरमा (CM Sarma) ने आगे कहा कि “एक समय दिल्ली के बादशाह ने मंदिर तोड़ने की बात की थी, लेकिन आज नरेन्द्र मोदी के समय में हम मंदिर निर्माण की बात कर रहे हैं. यह नया भारत है. पाकिस्तान कोई आतंकवादी यहां भेजता है तो हम उनको घर में घुसकर मारते हैं.”

यह भी पढ़ें- Hyderabad: तेलंगाना की एक बहुमंजिला इमारत में लगी भयंकर आग, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से झुलसे

‘ऐसा शख्स चाहिए जो कि गर्व से कहे कि वो हिंदू है’

कर्नाटक में रैली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हिमंता सरमा ने कहा कि “मुझे कोई ऐसा शख्स चाहिए जो कि गर्व से कहे कि वो हिंदू है. उन्होंने कहा ”आज हमारे देश में बहुत सारे लोग हैं जो कि बहुत गर्व से बोलते हैं कि मैं मुसलमान हूं. बहुत सारे लोग गर्व से कहते हैं कि वो ईसाई है. इसको लेकर मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हमें ऐसा भी व्यक्ति चाहिए जो कि गर्व से बोले कि वो हिंदू है.” उन्होंने आगे कहा कि यहां सुन रहा हूं कि लोग जय शिवाजी और भारत माता की जय बोल रहे हैं. ऐसे ही हमारा देश विश्व गुरु बनेगा.

चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक जनसभा को संबोधित करने के लिए कर्नाटक पहुंचे थे. इस साल राज्य में चुनाव होने हैं. इसकी तैयारी में बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. एक बार फिर से हिंदू कार्ड खेलने का फार्मूला अपनाया गया है. चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. ऐसे में कांग्रेस इसका कैसे पलटवार करेगी यह देखना होगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

3 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

49 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago