देश

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक का बहनोई तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, बमबाज गुड्डू मुस्लिम को दी थी पनाह

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड़ मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हत्याकांड में शामिल हत्यारों को पनाह देने वाले माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ अखलाक पर मेरठ में बड़ी कार्रवाई हुई है. शासन के आदेश पर डॉ अखलाक को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग से सस्पेंड कर दिया गया है. सीएमओ अखिलेश मोहन ने शासन के निर्देश की पुष्टि की है.

डॉ अखलाक मेरठ के भावनपुर सीएससी में तैनात था. प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने और अतीक के गुर्गों की आर्थिक मदद करने के साथ ही उन लोगों को अपने घर में पनाह देने का भी आरोप लगा है. बता दें कि इसी मामले में हाल ही में डॉक्टर अखलाक की गिरफ्तारी के बाद मेरठ में सीएमओ ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी. जिसके बाद शासन की ओर से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ.अखलाक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का निर्देश जारी कर दिया है.

मालूम हो कि 24 फरवरी को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शह पर अतीक के बेटे असद और उसके गुर्गों ने उमेश पाल की दिन-दहाड़े हत्या कर दी थी. मीडिया सूत्रों की मानें तो इस मामले में अखलाक के घर का एक सीसीटीवी भी वायरल हुआ था, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि गुड्डू मुस्लिम उसके घर पर पहुंचा है और अखलाक ने उसे रुपयों से भरा बैग दिया था.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में फरार है अतीक का गुर्गा

वहीं उमेश पाल की हत्या के बाद इलाके के कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाले थे जिसमें अतीक के बेटे व उसके गुर्गों के इस हत्याकांड में शामिल होने की पुष्टि हुई थी. हालांकि इससे पहले ही उमेश की पत्नी ने अतीक और उसके पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज करा दिया था. इस हत्याकांड मामले में गुड्डु मुस्लिम फरार है और पुलिस ने इस पर पांच लाख का इनाम रखा है. वहीं अतीक की पत्नी भी इस मामले में फरार है. उस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है. हत्याकांड के करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी दोनों पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं तो वहीं इसी दौरान पुलिस अतीक के बेटे असद, गुलाम सहित कई गुर्गों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

3 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

8 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

15 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

23 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

1 hour ago