अजिंक्य रहाणे (सोर्स- X)
Ajinkya Rahane, WTC Final: वो कहते हैं सबर कर ऐ बन्दे मुसीबत के दिन हैं, गुजर जायेंगे. अजिंक्य रहाणे ने भी कई महीनों तक इस बात को ध्यान में रखकर कड़ी मेहनत की जो अब रंग लाई है. पिछले 465 दिन अजिंक्य रहाणे के लिए काफी मुश्किल रहे. मगर 25 अप्रैल 2023 को उन्हें अपनी मेहनत का इनाम मिल गया. IPL 2023 में रहाणे की तूफानी बल्लेबाजी ने पहले ही उन्हें सोशल मीडिया सेंशन बना दिया है. इस बीच उन्हें एक ऐसी गुड न्यूज़ मिली है जो रहाणे के डूबते करियर में नया मोड़ ला सकती है. बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को जगह मिल गई.
रहाणे की टीम इंडिया में वापसी
अजिक्य रहाणे ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल जनवरी में खेला था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली टेस्ट सीरीज के बाद वो टीम से ड्रॉप कर दिए गए थे. जब से रहाणे को ड्रॉप किया गया तब से यही कयास लगाए जाने लगा की उनका करियर अब खत्म हो जाएगा. लेकिन पहले रणजी ट्रॉफी और फिर आईपीएल 2023 में उनके धमाकेदार परफॉर्मेंस को देखकर उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया में मौका दिया गया है.
ये भी पढ़ें: GT vs MI: रोहित vs हार्दिक, दो चैंपियन टीमों की टक्कर, IPL 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला…
वैसे तो ये रहाणे की मेहनत का ही नतीजा है. लेकिन वो कहते हैं ना मेहनत के साथ थोड़ी अच्छी किस्मत का भी साथ चाहिए होता है. श्रेयस अय्यर की चोट ने यहां रहाणे के लिए उसी किस्मत का काम किया है.
रणजी में किया कमाल, अब IPL में दिखा रहे हैं दम
रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में खेली पिछली 11 पारियों में 634 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 शतक ठोके थे. उन्होंने ये रन 57 से ज्यादा की औसत से बनाए हैं. वहीं IPL 2023 में सीएसके की ओर से इस खिलाड़ी ने अपनी 5 पारियों में 209 रन ठोक चुके हैं वो भी 199.04 की बेजोड़ स्ट्राइक रेट के साथ .
WTC Final के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है:
रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, अक्षर पटेल, केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…