महंत राजू दास (फोटो ट्विटर)
Atiq Ahmad: माफिया से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के बाद उस पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है. हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास ने उस पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि “अतीक सिर्फ माफिया ही नहीं था, बल्कि वह धर्मांतरण का खेल भी खेलता था. उसने कई हिन्दूओं का धर्मांतरण करवाकर उन्हें मुस्लिम भी बनाया था.”
महंत राजूदास ने कहा कि, “अतीक के द्वारा धर्मांतरण का खेल ठीक उसी प्रकार से था, जैसे वह आईएसआई से मिलकर असलहे की तस्करी के साथ नोटों का व्यापार करता था और मौत की सौदागरी के साथ लूट, हत्या का खेल खेलता था.” उन्होंने आगे कहा कि, आप देखिये प्रशासन के लोगों ने जांच में पाया है कि बारह लोगों का उसने धर्मांतरण किया था.” उन्होंने दावा किया कि, “जो आज गुड्डू मुस्लिम हैं कभी वो चौधरी हुआ करता था. वहीं एनकाउंटर में मारा गया उस्मान, भी पहले हिंदू था और उसका नाम विजय था.”
महंत राजू दास ने कहा कि अतीक को जिसका मन होता था, उसी का वह धर्मांतरण करा देता था. वह इतना कट्टर व्यक्ति था कि एक तरफ तो लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देता था तो दूसरी ओर धर्मांतरण का धंधा भी चलाता था.” इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर वह जिंदा होता तो न जाने कितने ही राज खुलते और देश के तमाम सफेदपोश धारी भी बेनकाब होते. शायद इसीलिए उसकी हत्या करवा दी गई. क्योंकि उसकी आंच उस तक पहुंच सकती थी.
बता दें कि माफिया ब्रदर्स को 15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे प्रयागराज के एक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी दोनों को बदमाशों ने गोली मार दी थी. अशरफ को बरेली जेल से तो अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था.
मालूम हो कि 24 फरवरी को हुए बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने अतीक के बेटे असद सहित कई गुर्गों को मुठभेड़ में ढेर किया तो वहीं कईयों को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब के साथ ही अतीक की बहन आयशा नूरी और गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार चल रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…