देश

Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम के विदेश भागने की खबर पर, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, जारी किया नोटिस

Shaista Parveen: उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. 24 फरवरी को हुई घटना के बाद से ही फरार शाइस्ता के बारे में खबर आ रही है कि वह विदेश भागने की फिराक में है. ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ अब बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने शाइस्ता के खिलाफ अब लुकआउट का नोटिस जारी किया है. इसके बाद शाइस्ता विदेश नहीं भाग सकेगी.

बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या में अतीक अहमद और उसकी पत्नी के साथ ही उसके पूरे परिवार पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था. इस घटना के बाद से ही फरार शाइस्ता पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है तो वहीं उसका बेटा असद एनकाउंटर में ढेर हो चुका है. गुर्गा गुलाम भी पुलिस की गोलियों का शिकार हो चुका है. तो वहीं अतीक और अशरफ को 15 अप्रैल की रात में बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी थी, जब दोनों को पुलिस कस्टडी में प्रयागराज के एक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था. फिलहाल पुलिस शाइस्ता परवीन के साथ ही पांच – पांच लाख रुपए के इनामी शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ भी लुकआउट का सर्कुलर जारी कर दिया है.

पुलिस को सूचना मिली है कि शाइस्ता के साथ ही गुड्ड़ू मुस्लिम भी विदेश भागने वाला है. इसी के बाद पुलिस ने ये बड़ा एक्शन लिया है. वहीं प्रयागराज पुलिस के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि शाइस्ता परवीन का पासपोर्ट बना हुआ है. हालांकि शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के पासपोर्ट के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: डिप्टी सीएम से लेकर भाजपा के कई दिग्गज नेता अपने ही इलाके में नहीं खिला पाए कमल, कहीं हारी मंत्री की बहन तो कहीं पौत्र

यहां-यहां भेजी गई नोटिस

सूत्रों के मुताबिक, लुकआउट नोटिस की सूचना देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बंदरगाहों को भेजी गई है. अब हवाई व जल मार्ग से शाइस्ता परवीन और उसके शूटर्स विदेश नहीं भाग सकेंगे. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में जांच कर रही प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता वा दो अन्य के खिलाफ लुकआउट का सर्कुलर जारी कराया है. प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरेट ने गृह मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन करते हुए लुकआउट का नोटिस जारी किया है. इसके बाद शाइस्ता के साथ ही उसके गुर्गों की मुसीबत बढ़ गई है और उनके विदेश भागने का रास्ता भी बंद हो गया है. फिलहाल पांच लाख के इनामी शूटर अरमान के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने की कोई खबर नहीं है. शाइस्ता परवीन के साथ ही गुड्डू मुस्लिम व साबिर उमेश पाल शूटआउट केस में नामजद आरोपी हैं. 24 फरवरी को उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर की दिन-दहाड़े हत्या हुई थी.

शाइस्ता अब है माफिया

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अपने गुर्गों के साथ फरार शाइस्ता को पुलिस ने माफिया घोषित कर दिया है. पुलिस ने एक एफआईआर में शाइस्ता के नाम के आगे माफिया लिखा था. मालूम हो कि शाइस्ता परवीन के साथ ही पुलिस गुर्गों और उसकी देवरानी जैनब और अतीक की बहन आयाशा नूरी की भी तलाश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

90 हजार में शादी की डील, पर कोर्ट मैरिज ने मामला ऐसे बिगाड़ा की थाने पहुंचा दूल्हा

गोरखपुर में राजस्थान के कोटा से शादी करने आए परिवार के साथ मारपीट और 90…

30 minutes ago

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

1 hour ago

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी हुई परंपरा

मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…

1 hour ago

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

1 hour ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

1 hour ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

1 hour ago