बिजनेस

PhonePe से डील टूटने के 2 महीने बाद ZestMoney फाउंडर्स का कंपनी से इस्तीफा

ZestMoney : ZestMoney की PhonePe के साथ डील टूटने के दो महीने बाद कंपनी के संस्थापकों ने इस्तीफा दे दिया है. सोमवार को Lizzie Chapman, प्रिया शर्मा और आशीष अनंतरमन ने अपने कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी.

नये मैनेजमेंट के आने तक जुड़े रहेंगे कंपनी से-

आपको बता दें कि इंटरनल कम्यूनिकेशन में टीम के साथ बात करते हुए चैपमैन ने कहा है कि जेस्ट मनी के फाउंडर्स कंपनी में बड़े शेयर धारक बने रहेंगे और इसके ट्रांजिशन में मदद करेंगे. अगले तीन-चार महीने में जेस्ट मनी में नया मैनेजमेंट कामकाज संभाल सकता है. तब तक ZestMoney के फाउंडर्स नई टीम से जुड़े रहकर उन्हें स्मूथ ट्रांजिशन में हेल्प करेंगे.

ये  भी पढ़ें- जुलाई के महीने में मिल सकती है खुशखबरी !  सरकार फिटमेंट फैक्टर पर कर रही है विचार

इसके साथ ही चैपमैन ने ये भी कहा कि हमने काफी सोच विचार करने के बाद बहुत मुश्किल से ये फैसला लिया है कि हम जेस्ट मनी ( ZestMoney ) के कामकाजी रोल से खुद को अलग कर लें. इन तीनों के इस फैसले के बाद बैंग्लौर बेस्ड स्टार्टअप के 100 कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा है.

दरअसल Zestmoney के कई सारे कर्मचारी पहले ही Phonepe ज्वाइन कर चुके हैं. ऐसे में जब फाउंडर्स ही कंपनी छोड़ रहे हैं तो कर्मचारियों का अपने भविष्य के लिए परेसान होना लाजमी है . हालांकि फाउंडर्स का कहना है कि नए मैनेजमेंट के काम संभालने तक वो कंपनी से जुड़े रहेंगे ताकि स्मूद ट्रांजिशन हो सके.

Zest money कंपनी की बात करें तो भारत में ये BNPL मार्केट के ब़ड़े लीडर के तौर पर उभरे लेकिन 2022 में ग्लोबल BNPL मार्केट के क्रैश होने के बाद से इनकी हालत खराब है. फोनपे के साथ होने वाली डील भी इन्ही सब के चलते खटाई में पड़ गई. हालात यहां तक आ गए थे कि जेस्टमनी को ऑपरेशनल खर्चों के लिए फोन पे से लोन लेना पड़ा था और अब कंपनी के संस्थापक ही कंपनी छोड़कर जा रहे हैं.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

4 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

5 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

5 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

5 hours ago