देश

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में एक्शन में पुलिस, एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, अतीक के बेटे का ड्राइवर था अरबाज

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में अब यूपी पुलिस एक्शन में आ चुकी है. इस हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल एक हत्यारों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है. पुलिस द्वारा इसे लेकर की गई कार्रवाई में इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली से मारा गया बदमाश माफिया अतीक अहमद का काफी करीबी है. मारे गए बदमाश का नाम अरबाज बताया जा रहा है.

धूमनगंज के नेहरू पार्क के पास हुई मुठभेड़

उमेश पाल हत्याकांड में एक अपराधी अरबाज़ को प्रयागराज पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. अरबाज़,उमेश हत्याकांड के वक्त क्रेटा गाड़ी चला रहा था. पुलिस और अरबाज की मुठभेड़ प्रयागराज के धूमनगंज इलाक़े में नेहरू पार्क के पास हुई है. अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था. पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था. उसने उमेश पर हमला भी किया था.

हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी थी. हमलावार को लेकर क्राइम ब्रांच को पता चला कि वह नीवां क्षेत्र में छिपा है. नेहरू पार्क पर क्राइम ब्रांच की उससे मुठभेड़ हो गई. उसने पुलिस पर गोली चलाई जिससे एक सिपाही जख्मी हो गया. पुलिस ने भी उसे गोली मारी. उसके सीने और पैर में गोली लगी है. धूमनगंज पुलिस ने घायल अरबाज को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई.

गाड़ी से उतरते ही हत्यारों ने उमेश पर चलाई गोली

उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद की हत्या उस समय कर दी गई जब उमेश गाड़ी से उतर रहे थे. जब उन पर गली चलाई गई तो सुरक्षा गार्ड संदीप निषाद ने उन्हें बचाने की कोशिश की जिस कारण हमलावरों ने उनको भी गोली मार दी.

गली में दौड़ाकर उमेश पाल को मारी थी गोली

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में हमलावर ने पहले तो गाड़ी से उतरने पर उनपर गोलियां चलाईं, लेकिन उसके बाद जब वे अपने घर की तरफ भागने लगे तो हमलावर उनका पीछा करते हुए गली में घुस गए और उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. इसके अलावा उनपर बमबारी भी की गई. उमेश के बीच बचाव में घायल गनर संदीप निषाद भी उसी गली की ओर भागे लेकिन बदमाशों ने गली में भी बम मार दिया.

इसे भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड पर बोलीं मायावती, “अभी पार्टी से निष्कासित नहीं होंगी अतीक की पत्नी, अगर जांच में…”

घटना को लेकर पुलिस पर था दबाव

प्रयागराज में दिन दहाड़े हुए इस हत्याकांड को लेकर पुलिस पर काफी दवाब था. वहीं इस घटना ने यूपी के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी. समाजवादी पार्टी और भाजपा भी एक दूसरे पर आरोप लगाने से नहीं चुके.

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों को मिट्टी में मिलाने का काम शुरू

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी मेंं माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे. इसके बाद योगी के पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है. एडीजी लॉ और एडीजी एसटीएफ ने प्रयागराज में हत्यारों को पकड़ने के लिए कैम्प किया था. विकास दुबे इनकाउंटर के समय भी इन्हों दोनो अधिकारियों ने मोर्चा संभला था. आज 7 आरोपियो में से अरबाज को मार दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपियो की लोकेशन ट्रेस हो चुकी है और 24 घंटे के अंदर अन्य आरोपियो का भी एनकाउंटर किया जा सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

4 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

48 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

59 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago