पीएम मोदी पर विवादित पोस्टर
PM Modi Objectionable Poster In Delhi: दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और खंभों पर लगे पोस्टरों के संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 100 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. पोस्टरों में से एक में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ लिखा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शहर के कई हिस्सों से 2,000 से अधिक पोस्टर हटा दिए हैं.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के लिए 100 प्राथमिकी दर्ज की गई है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों को बाद में जमानत पर रिहा भी कर दिया गया.
अधिकारी ने कहा, प्राथमिकी प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज की गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आप कार्यालय से बाहर निकलते ही एक वैन को भी रोक लिया. वैन से पोस्टर जब्त किए गए.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…