देश

Umesh Pal Murder Case: शहीद सिपाही राघवेंद्र सिंह का शव पैतृक गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, पांच मई को यहीं से निकलनी थी बारात

Umesh Pal Murder Case: बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्याकांड में शहीद सिपाही राघवेंद्र सिंह का शव जैसे ही लालगंज के कोरिहार के पैतृक गांव पहुंचा, पूरे गांव में कोहराम मच गया. शहीद के निवास पर भारी संख्या में गांव वाले पहुंच गए. इस मौके पर एडीजी सतीश गणेश, एसपी आलोक प्रियदर्शी सहित तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि. बताया जा रहा है कि पांच मई को राघवेंद्र की पैतृक गांव से ही शादी होनी थी, और इससे पहले उनका शव गांव पहुंचा तो घरवालों से लेकर नाते-रिश्तेदार भी बेसुध हो गए.

 

रायबरेली के लालगंज निवासी राघवेंद्र सिंह उमेश पाल के गनर थे. 24 फरवरी को जब उमेश पाल पर हमला हुआ था तो राघवेंद्र सिंह बन के हमले में बुरी तरह से घायल हो गए थे. उनका कंधा बुरी तरह से जख्मी हो गया था. उनको गोलियां भी लगी थीं. घटना के तुरंत बाद ही उनको प्रयागराज के ही एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां सर्जरी कर उनकी गोलियां निकाल दी गई थी, लेकिन बम लगने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गए थे. जब उनकी स्थिति यहां नहीं सुधरी तो उनको बेहरत इलाज के लिए ही SGPGI लखनऊ लाया गया था.

शहीद सिपाही राघवेंद्र सिंह को बचाने के लिए प्रयागराज, रायबरेली और लखनऊ पुलिस व प्रशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उनको लखनऊ लाया गया था, लेकिन इस कवायद के बावजूद भी जख्मी राघवेंद्र को नहीं बचाया जा सका.

बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में राजू पाल की हत्या कर दी गई थी. इस हमले में गनर संदीप निषाद की इलाज के दौरान उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि दूसरे गनर घायल राघवेंद्र की घटना के पांच दिन बाद एक मार्च को निधन हो गया है.

पिता- बाबा भी थे पुलिस में

बताया जा रहा है कि राघवेंद्र के पिता रामसुमेर और बाबा भी पुलिस में थे, दोनों का निधन गम्भीर बीमारी के चलते नौकरी के दौरान ही हो गया था. राघवेंद्र की नौकरी मृतक आश्रित पर लगी थी. परिवार में अब मां अरुणा, बहन अर्चना और भाई ज्ञानेंद्र हैं. इस घटना के बाद से इन सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

पढ़ें इसे भी –Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद की लखनऊ में बोलती थी तूती, किराए पर लिए फ्लैट पर कर लिया था कब्जा, कटिया डालकर चलाता था AC और TV

मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

मृतक सिपाही के परिजनों ने सरकार से मुआवजा , सरकारी नौकरी और शहीद के नाम पर पथ बनाने की मांग की है. एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया की परिजनों की मांगों को लेकर डीजीपी से उनकी वार्ता करवा दी गयी है. मृतक शहीद सिपाही का अंतिम संस्कार क्षेत्र के गोकना घाट पर किया गया. जहाँ प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

52 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago