देश

Umesh Pal Murder: CCTV में शूटर का हुलिया दिखा अतीक के बेटे अली जैसा, पुलिस के उड़े होश, बोली मां- अतीकवा मरवाए दिहिस

Prayagraj. शुक्रवार शाम बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह अधिवक्ता कृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश पाल की हत्या के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस महकमें में हड़कम्प मचा दिया है. इसमें एक शूटर का हुलिया माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के जैसा दिख रहा है, जबकि अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है.  वहीं सभी शूटर 20-23 वर्ष के दिखाई दे रहे हैं. इस पूरे मामले में अस्पताल पहुंची उमेश पाल की मां ने खुला आरोप लगाते हुए कहा है कि,”अतीकवा मरवाए दिहिस…पुलिसवालेन बिक गए.”

यह घटना यूपी के प्रयागराज के सुलेमसराय के जयंतीपुर में जीटी रोड पर हुई. सरेशाम हुए इस हत्याकांड में जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, उसमें शूटरों का अंदाज बेखौफ दिखाई दे रहा है. वे फिल्मी स्टाइल फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करते दिखे एक शूटर का हुलिया अतीक अहमद के बेटे अली जैसा देख पुलिस अधिकारी भी चौंक गए. हालांकि अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. फुटेज देखकर पुलिस अधिकारियों दावा है कि फायरिंग में ज्यादातर पिस्टल का इस्तेमाल हुआ. कोई स्वाचालित हथियार नहीं इस्तेमाल किया गया.

शूटरों के बेखौफ होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि जीटी रोड जैसी जगह पर जहां अक्सर जाम लगता है वहां गोलियां बरसाने के साथ ही उमेश की कार पर बम भी फेंका जाता है, जिससे चौतरफा धुआं फैल गया था और फिर अफरातफरी मच गई थी. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शूटरों में एक कैप लगाए है जो उमेश पर हमले के बाद अचानक पीछे से आता है और फिर फायरिंग करते हुए गली की तरफ जाता है. इसके बाद दो और शूटर फुटेज में आते दिखते हैं.

पढ़ें इसे भी-MP News: “डबल इंजन की सरकार गरीबों का जीवन सुखी बना रही, मोदी सरकार ने जनजातीय बजट बढ़ाकर किया 90 हजार करोड़”- अमित शाह

इनमें एक शूटर टी शर्ट और जींस पहने है. वह पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है. वह गली में भागे उमेश और सिपाही राघवेंद्र पर फायरिंग करता दिख रहा है, जबकि एक अपराधी झोले से बम निकालकर फेंकता दिख रहा है.

फुटेज में यह भी दिख रहा है कि एक बदमाश उमेश के घर की तरफ गली और कार के अलावा सड़क पर भी लगातार बम फेंक रहा है ताकि कोई उधर आने की हिम्मत न कर सके. फुटेज में सड़क पर तीन-चार पर बम धमाके से धुआं उठता दिखा है. करीब दो मिनट तक फायरिंग और बमबाजी के बाद शूटर अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर भागते दिखे हैं.

शूटरों में एक का हुलिया अतीक के बेटे अली से मिल रहा है जो रंगदारी और धमकी के मुकदमे में अदालत में सरेंडर करने के बाद से नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. डीसीपी नगर दीपक का कहना है कि प्रयागराज के साथ ही कौशांबी और प्रतापगढ़ के भी शूटरों की टोह ली जा रही है. अतीक गैंग के भी गुर्गे पकड़े जा रहे हैं. मुख्तार अंसारी गैंग के भी गुर्गों से कनेक्शन देखा जा रहा है. इधर, मुख्तार के गुर्गे प्रयागराज में टिकते रहे हैं

अस्पताल में बिलख-बिलख कर रोई मां, बहन और पत्नी

घायल होने के बाद उमेश पाल को एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उमेश पाल की पत्नी जया, बहन गुड़िया और मां शांति पाल रोती-बिलखती रहीं और अतीक के साथ ही पुलिस को भी कोस रही थीं.

मां शांति पाल ने रोते हुए कहा, अतीकवा मरवाए दिहिस हमरे बेटा का, पुलिसवालेन भी बिक गए नहीं तो बचाय लेते. उमेश की बहन गुड़िया तो इस कदर आक्रोशित थीं कि बार-बार चीखते हुए कह रही थी, कि अतीक के खिलाफ लगातार उमेश लड़ते रहे कोर्ट कचहरी में लेकिन पुलिस उनकी जान नहीं बचा सकी. उमेश पाल का भतीजा अस्पताल में रोता-चीखता रहा और कहता रहा कि उमेश चाचा के बिना जिंदगी कैसे जी पाएंगे.

बता दें कि उमेश पाल की हत्या के बाद अस्पताल में धूमनगंज के सुलेमसराय, जयंतीपुर, नीवा, मुंडेरा, प्रीतम नगर, झलवा, राजरूपपुर, चौफटका, राजापुर जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही जमावड़ा लगाए हैं.

शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा होने के कारण लगातार भीड़ बढ़ती गई. ऐसे में पूरे जिले से पुलिस फोर्स बुलाकर अस्पताल परिसर से लेकर सुलेमसराय में घर तक तैनात कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

38 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

1 hour ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 hours ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago