मनोरंजन

दिवंगत मां की याद में नम हुईं खिलाड़ी कुमार की आंखें, अक्षय को चिंता करने से मना करती थीं उनकी मां

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई है. उनके न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी करोड़ों प्रशंसक हैं. वहीं खिलाड़ी कुमार दिल से कंप्लीट फैमिली मैन हैं. अक्षय कुमार ने अपने पूरे परिवार, विशेष रूप से अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया के साथ एक मजबूत बंधन साझा किया. अक्षय ने हमेशा इस बात का जिक्र किया है कि मुश्किल समय में उनकी मां हमेशा उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहीं. हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी मां के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. इस दौरान अभिनेता अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया के बारे में बात करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाए.

मां को याद कर नम हुईं अक्षय की आंखें

दरअसल आजतक की सीधी बात में अक्षय ने अपनी मां के बारे में कई बातें कहीं. ‘सेल्फी’ अभिनेता ने खुलासा किया कि वह हर दिन शूटिंग से लौटने के बाद सीधे अपनी मां के कमरे में जाते थे. अभिनेता ने याद किया कि उनकी मां से बात किए बिना उनके दिन कभी पूरे नहीं होते थे.  इस दौरान बात करते-करते अक्षय फूट-फूट कर रो पड़े. उन्होंने याद किया, “उनकी एक बहुत प्रसिद्ध पंक्ति है – ‘फ़िक्र नहीं कर पुत्तर, बाबाजी तेरे नाल है.'”

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेत्री भाग्यश्री ने छोड़ दी इंडस्ट्री, आलीशान महल में जीती है लैविश लाइफ

अक्षय की मां का निधन साल 2021 में हुआ था

बता दें कि अक्षय की मां अरुणा भाटिया का निधन अभिनेता के जन्मदिन से एक दिन पहले 8 सितंबर 2021 को हीरानंदानी अस्पताल में हुआ था. मां के निधन के बाद अक्षय ने ट्विटर पर अपना दुख जाहिर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा. “वह मेरी आत्मा थी और आज मैं अपने अस्तित्व के केंद्र में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूँ. मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को शांति से छोड़ दिया और मेरे पिता के साथ दूसरी दुनिया में फिर से मिल जाएंगी.  मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहा है. शांति.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago