दुनिया

सारी तैयारियां हो गईं थीं लेकिन अपने ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच सके दूल्हा-दुल्हन, घंटों लिफ्ट में फंसे रहे और फिर…

America: शादी-विवाह के बीच कभी-कभी कुछ ऐसे भी वाकये भी हो जाते हैं, जिसे सुनने के बाद लगता है अरे ऐसा भी हो सकता है. इसी तरह का एक मामला अमेरिका में हुआ है, जब दूल्हा-दुल्हन ऐसी जगह फंस गए जब उन्हें बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा.

16वीं मंजिल और दूल्हा-दुल्हन

मामला अमेरिका में नॉर्थ कैरोलाइना में ग्रैंड बोहेमियन होटल में चल रहे एक शादी के रिसेप्शन का है. पार्टी की तैयारियां जोरों पर थीं, लोग दूल्हा-दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. काफी देर होने पर भी जब लोगों ने उन्हें अपने बीच नहीं पाया तो उनकी खोज खबर ली जाने लगी. तभी पता चला कि वे होटल में तो  आ चुके हैं, लेकिन जैसे ही होटल के 16वीं मंजिल पर आयोजित इस कार्यक्रम मे जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट ली वो दूसरी मंजिल पर आते ही अचानक से बंद हो गई.

बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

हालांकि, शुरुआत में उन्हें लगा कि बस कुछ ही समय में यह ठीक हो जाएगा. लेकिन जब समय बीतने लगा तो उनकी चिंता भी बढ़ने लगी. दोनों के साथ उनके परिवार के कुछ सदस्य भी लिफ्ट में फंसे रहे. लगभग 2 घंटों तक फंसे रहने के बाद उन्हें फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा.

जब मौके पर शार्लेट फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने किसी तरह लिफ्ट को कुछ मंजिल ऊपर रोककर रस्सी की सहायता से उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला तब जाकर उनकी जान में जान आई.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: पाकिस्तानी नागरिक ने लगाई ‘अल्लाह’ से गुहार, कहा- “हमें मोदी दे दो, ताकि…”

पार्टी खत्म होने के बाद पहुंचे दुल्हा दुल्हन

बताया जा रहा है कि इस दौरान लिफ्ट में फंसे किसी शख्स को चोट तो नहीं आई, लेकिन दूल्हा-दुल्हन के पार्टी में पहुंचने तक सारे मेहमान जा चुके थे और पार्टी भी खत्म हो चुकी थी. दूल्हे ने बताया कि जब लिफ्ट बंद हुई तो उन्हें लगा कि बस कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा. हालांकि लंबे समय तक ऐसा रहेगा उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था. वहीं दुल्हन को इस बात की खुशी थी कि उसने पति के साथ यादगार पल बिताया है. वहीं अपने रिस्पेशन को एंजॉय नहीं कर पाने और मेहमानों से न मिल पाने का दुख भी था.

Rohit Rai

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

9 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

26 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

43 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

59 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago