खेल

Rishabh Pant Health: क्या है पंत की हेल्थ कंडीशन? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर सस्पेंस! जानें लेटेस्ट अपडेट

Rishabh Pant Health: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे. काफी बुरी तरह इस हादसे में चोटिल ऋषभ पंत की हालत में काफी सुधार है. (Rishabh Pant Health) 25 साल के पंत मर्सिडीज कार खुद चलाकर अपने घर रूड़की जा रहे थे, ताकि मां को सरप्राइज दे सके. लेकिन इस बीच उनके साथ ये हादसा हो गया. मगर ग़नीमत है की पंत को ज्यादा चोट नहीं आई. क्योंकि जिस तरह की वीडियो सामने आई है उससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयानक था.

क्या है पंत की हेल्थ कंडीशन?

अब पंत का इलाज चल रहा है. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक पंत की ब्रेन और स्पाइन MRI रिपोर्ट नॉर्मल आई है. शुक्रवार को उनके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हुई है. फिलहाल पंत के घुटने और टखने की चोट ज्यादा बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Car Accident: कार हादसे पर बड़ा खुलासा, खुद ऋषभ पंत ने बताया नींद नहीं, इस वजह से हुआ था एक्सीडेंट!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर भी है सस्पेंस!

इन चोटों के बाद पंत का क्रिकेट से दूर होना लाजमी है लेकिन सवाल ये है कि पंत कब तक वापसी करेंगे, क्या वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं? बात अगर टेस्ट क्रिकेट की करे तो पंत बतौर विकेट-कीपर बल्लेबाज पंत टीम इंडिया की पहली पंसद है.

पंत की सबसे गंभीर चोट उनका ‘लिगामेंट टीयर’ है

बताया जा रहा है कि BCCI इसका इलाज अपने डॉक्टरों से कराएगी. पंत की मैदान पर वापसी की स्थिति क्या है इस पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है लेकिन अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों की मानें तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. फिलहाल कोई भी बात कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन करीब 3-4 महीने पंत का मैदान पर वापसी करना मुश्किल है. या यूं कह लीजिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और आईपीएल में भी इस बार पंत का जलवा नहीं दिखेगा.

ये है एक्सीडेंट की वजह!

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. ये बात तो सबको पता है. मगर अब इस हादसे जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है. पहले खबर आ रही थी कि पंत का एक्सीडेंट नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है. जिसकी वजह से उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी. मगर अब इस एक्सीडेंट के बारे में नया खुलासा हुआ है. जब DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्म ने ऋषभ पंत से मुलाकात की तो नई बात सामने आई है. श्याम शर्मा ने इसकी जानकारी एजेंसी को दी है.

श्याम शर्मा ने जब ऋषभ का हालचाल पूछा और वजह जानने की कोशिश करी कि ये हादसा किस वजह से हुआ. तो ऋषभ पंत ने बताया कि उनके सामने गड्ढा आ गया था. उसको बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है. ऋषभ पंत ने श्याम शर्मा को बताया  ‘रात का टाइम था और गड्ढा सामने आ गया था, उसको बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ.’

– भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

10 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago