देश

गृह मंत्री अमित शाह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं पर क्या कहा?

सिख धर्म के सबसे पावन और ऐतिहासिक उत्सव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज देश-विदेश के गुरुद्वारों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है. इस पवित्र दिन पर केंद्रीय एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सिख समुदाय और समस्त मानवता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. गृह मंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में संदेश साझा कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं के महत्व को रेखांकित किया है.

‘ज्ञान, सत्य और सिद्धांतों से होता है जीवन का सच्चा मार्गदर्शन’

अपने संदेश में गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ‘गुरु’ का दर्जा देकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने यह संदेश दिया कि जीवन का सच्चा मार्गदर्शन ज्ञान, सत्य व सिद्धांतों से होता है. उन्होंने आगे कहा कि इस पवित्र ग्रंथ में सेवा, त्याग, समानता, करुणा और मानवता की ऐसी अमूल्य शिक्षाएं समाहित हैं, जो सदैव समाज को मानव कल्याण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी.

क्या है प्रकाश पर्व का ऐतिहासिक महत्व?

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व वर्ष 1604 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (श्री हरमंदिर साहिब) में ‘आदि ग्रंथ’ के प्रथम प्रकाश (स्थापना) की स्मृति में मनाया जाता है. पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी ने विभिन्न गुरुओं, संतों और भक्तों की वाणियों का संकलन कर आदि ग्रंथ की रचना की थी. इसके बाद, दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने इसमें गुरु तेग बहादुर जी की बाणी को जोड़कर इसे अंतिम रूप दिया.

वर्ष 1708 में नांदेड़ में इसे शाश्वत गुरु घोषित किया गया और तभी से सिख समुदाय श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को जीवित गुरु मानता है. “आज्ञा भई अकाल की, तभी चलायो पंथ. सब सिखनों को हुक्म है, गुरु मान्यो ग्रंथ”—यह ऐतिहासिक उद्घोष आज भी हर सिख के हृदय में गूंजता है.

मानवता के लिए प्रासंगिक हैं गुरु साहिब की शिक्षाएं

अमित शाह के संदेश में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाएं किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक हैं. आज के इस आधुनिक युग में भी सेवा, लंगर की परंपरा और भाईचारे के ये मूल्य भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूत करते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

25 minutes ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

28 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

56 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

1 hour ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 hours ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

2 hours ago