देश

माता चकेरी देवी फाउंडेशन की पहल: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीन

भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोनेट एलएनजी के सीएसआर फंड से माता चकेरी देवी फाउंडेशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई मशीन वितरण किया.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि बचपन में मेरे घर में सिलाई मशीन थी और मेरी माताजी उसके माध्यम से हम सभी लोगों के कपड़े सिलती थीं और घर में आर्थिक सहयोग भी करती थीं. यह सिर्फ सिलाई मशीन नहीं है बल्कि एक परिवार को और परिवार की प्रमुख महिला को स्वावलंबी बनाने का माध्यम है, आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है.

वहीं बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत आत्मनिर्भर हो और सिलाई मशीन के माध्यम से हम सिर्फ एक महिला को ही आत्मनिर्भर और स्वावलंबी नहीं बना रहे हैं, बल्कि उसके माध्यम पूरे परिवार को मजबूत कर रहे हैं.

जबकि, बीजेपी नेत्री योगिता सिंह ने कहा कि माता चकेरी देवी फाउंडेशन लगातार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए काम कर रहा है इससे पहले भी हम लोगों ने कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया में कार्यक्रम कर दो सौ महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया था. हम सिर्फ सिलाई मशीन ही नहीं दे रहे हैं बल्कि महिला को सिलाई प्रशिक्षण भी देंगे और मार्केट भी उपलब्ध कराएंगे.हमारा लक्ष्य 2000 महिलाओं को सिलाई मशीन देने का है.

वहीं भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति से संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कहां की कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके इससे पहले प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद एनेक्सी और लाइब्रेरी का उद्घाटन स्वयं किया था.

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता बृजेश राय ने कहा कि हमारी संस्था माता चकेरी देवी सालों से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए काम कर रही है और इस सिलाई वितरण के माध्यम से हजारों परिवार एक बार फिर स्वावलंबी बनेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

6 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

6 hours ago