देश

‘मंच से बोल रहा हूं 7 दिनों में CAA लागू हो जाएगा…’ बंगाल में बोले केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

Union Minister Shantanu Thakur on CAA: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 7 दिनों में बंगाल ही नहीं पूरे देश में CAA लागू हो जाएगा. ठाकुर ने कहा कि मैं यह गारंटी मंच से दे रहा हूं. बता दें कि पिछले दिनों अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सीएए देश का कानून है और इसे यहां लागू होने से कोई नहीं रोक सकता.

सीएए पूरे देश में लागू होगा- गृहमंत्री शाह

अमित शाह ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर सीएए को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था. अमित शाह ने कहा था कि ममता दीदी आप लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती है लेकिन मैं आपको बता दूं सीएए बंगाल समेत पूरे देश में लागू होगा. यह हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है.

यह भी पढ़ेंः Delhi News: दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सीएए

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में सीएए का कानून लागू हो जाएगा. ऐसे में इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। कुछ दिनों पहले ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि वे लोगों को विभाजित करना चाहते हैं. पहले नागरिकता कार्ड जिला मजिस्ट्रटों की जिम्मेदारी थी। अब इसके जरिए भाजपा के लोग राजनीति करना चाहते हैं.

वे लोगों को विभाजित करना चाहते हैं. वे इसे किसी को देना चाहते हैं और किसी अन्य समुदाय को उससे वंचित करना चाहते हैं. इस कानून के जरिए सरकार भेदभाव को बढ़ावा देना चाहती है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार भेदभाव गलत है.

यह भी पढ़ेंः हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बारिश-बर्फबारी को लेकर जारी किया अपडेट

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago