Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बारिश-बर्फबारी को लेकर जारी किया अपडेट

Today Weather Update Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी राज्यों के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी. जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में शीतलहर चलेगी.

Today Weather Update Delhi-NCR Weather Forecast

मैदानी राज्यों में कोहरे की आशंका.

Today Weather Update Delhi-NCR Weather Forecast: इस साल सर्दी का कहर मकर संक्रांति के बाद भी जारी है. पहाड़ी राज्यों की तुलना में मैदानी राज्यों के पारे मेें कमी देखी जा रही है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ पड़ रहे कोहरे से आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. ऐसे में आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.

आईएमडी की मानें तो यूपी, हरियाणा, पंजाब और बिहार में 31 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा. यूपी में आज कोल्ड डे की संभावना है वहीं 31 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. इधर राजधानी दिल्ली में रविवार का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो 31 और 1 फरवरी को दिल्ली में मौसम छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir Ayodhya: रामलला के गर्भगृह की सफाई के लिए भेंट की गई चांदी की झाड़ू, इसे बनाने में 11 दिन लगे, जानें कितना है वजन

एमपी में ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

आज एमपी के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने महाकौशल क्षेत्र के जिलो में बारिश की संभावना जताई है. वहीं कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. ठंड और कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होगी जिससे लोगों को दिक्कतें आ सकती है.

भीषण ठंड से राजस्थान को राहत

वहीं पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे रहा. वहीं राजधानी चंडीगढ़ में फिलहाल भीषण ठंड की चपेट में है. पिछले दो दिनों से खिल रही धूप के कारण लोगों की कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है. राजस्थान में भी दिन में धूप खिलने की वजह से लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिली है. आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.

बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होगी. जिससे मैदानी इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है. 28 से 31 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः ‘जहां थे वहीं आ गए, अब कहीं नहीं जाऊंगा’, 9वीं बार CM बनने के बाद बोले नीतीश कुमार- PM मोदी को दिल से धन्‍यवाद

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital