Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi News: दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Crime News: दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त के लापता बेटे का शव बरामद करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Delhi police

एसीपी के बेटे की हत्या

Crime News: दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त के लापता बेटे का शव बरामद करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसीपी के बेटे का शव हरियाणा में एक नगर से बरामद किया गया है. पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद किया गया है.

शादी से लौटते वक्त की गई हत्या

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने रविवार देर शाम को बताया कि एसीपी के बेटे को वित्तीय विवाद को लेकर उसके दो दोस्तों ने हरियाणा की एक नहर में कथित तौर पर धक्का दे दिया था. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने एक शादी से लौटते वक्त एसीपी के बेटे को नहर में धक्का दे दिया था. आरोपियों में से एक तीस हजारी अदालत में एक वकील के साथ क्लर्क के तौर पर काम करता है.

दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था लक्ष्य

इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को बताया था कि 26 वर्षीय लक्ष्य चौहान अपने दो दोस्तों विकास भारद्वाज और अभिषेक के साथ सोमवार को हरियाणा के सोनीपत में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था. उसने बताया कि जब वह अगले दिन घर नहीं लौटा, तो उसके पिता एसीपी यशपाल सिंह ने मंगलवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. यशपाल सिंह बाहरी-उत्तरी दिल्ली के एसीपी के रूप में तैनात हैं. पुलिस ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान कुछ गड़बड़ी का संदेह हुआ, जिसके बाद शिकायत को अपहरण की प्राथमिकी में बदल दिया गया था.

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir Ayodhya: रामलला के गर्भगृह की सफाई के लिए भेंट की गई चांदी की झाड़ू, इसे बनाने में 11 दिन लगे, जानें कितना है वजन

ऐसे खुला राज

इस पूरी घटना का शुक्रवार को पर्दाफाश हुआ, जब नरेला में रहने वाले 19 वर्षीय अभिषेक को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की गयी. पहले समयपुर बादली पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा, ‘‘अभिषेक को शुक्रवार को पकड़ा गया और पूछताछ करने पर यह पता चला कि 22 जनवरी (सोमवार) की दोपहर को वकील के कर्मचारी ने उससे संपर्क किया और भिवानी में एक शादी समारोह में उसके साथ चलने को कहा.’’ वहां से लौटते समय वारदात को अंजाम दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital