आत्मनिर्भर भारत उत्सव में पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ में शुक्रवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री. डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने भाग लेकर लाभार्थियों का उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मंत्रालय पिछड़ा वर्ग, सफ़ाई कर्मचारी और अनुसूचित समाज के लोगों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराकर अपने काम के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रहा है.
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री. डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने इस दौरान कहा कि स्वयं सहायता समूह को भी प्रशिक्षण देकर स्वावलंबन से सशक्तिकरण के उदाहरण पेश कर रहा है. इसी के साथ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय समाज के लक्षित वर्ग को आत्मनिर्भर बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा है. आत्मनिर्भर भारत उत्सव में देश भर के 200 से अधिक अनुसूचित जाति विकास निगम, पिछड़ा वर्ग विकास निगम और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी विकास निगम लाभार्थी भाग ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 3 फ्लोर, 392 खंभे और 44 दरवाजे… कुछ इस तरह बन रहा है राम मंदिर
इस उत्सव के माध्यम से कारीगरों को अपने उत्पादों की बिक्री और बड़े मंच के साथ-साथ मार्किटिंग का प्लेटफार्म मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर आधिरित ये उत्सव 3 से 10 जनवरी तक चलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…