उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
UP Politics: पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हुए हमले के बाद से यूपी में सियासत तेज हो गई है. यहां पर ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की जा रही है. तो दूसरी ओर इस सब के बीच ईडी पर हमले को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की गईं है. इसी बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ममता सरकार पर हमला बोला है और कहा है, “TMC की सरकार में पश्चिम बंगाल अराजकता की आग में धूं धूं कर जल रहा है.”
मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, “TMC की सरकार में पश्चिम बंगाल अराजकता की आग में धूं धूं कर जल रहा है. वहां इतनी लूट मची है कि जांच के काम में भी बाधा डाल रहे हैं.” इसी के साथ ही कहा है कि “जांच एजेंसियों पर हमला करावाना. ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का एक मिनट भी अधिकार नहीं है. मैं कड़े शब्दों में इसकी निंदा करता हूं. जो इसके दोषी हैं उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो.” तो दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के उस अस्पताल का दौरा किया जहां घायल ईडी अधिकारियों का इलाज किया जा रहा है.
तो दूसरी ओर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी टीएमसी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि “इस कहते हैं ‘चोरी और सीनाजोरी’. न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि सभी जगहों पर पैसे मिल रहे हैं. घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं. गरीबों का चावल भी बेचा जा रहा है. तमिलनाडू में तो ED के अधिकारियों पर ही घोटाले के चार्ज लगा दिए गए हैं. सभी भ्रष्टाचारी परेशान हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ना खाऊंगा ना खाने दूंगा का नारा सफल हो रहा है. ये केवल महीने 2 महीने की बात है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तब ये सारे चोर घर के अंदर चले जाएंगे.”
बता दें कि ईडी पर हमले को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की गईं है. एक एफआईआर ईडी ने दर्ज कराई है तो वहीं दूसरी एफआई आर टीएमसी लीडर शाहजहां शेख की तरफ से दर्ज कराई गई है. इसमें बिना कोई दस्तावेज दिए घर का ताला तोड़ने का आरोप लगाया गया है. तो वहीं तीसरी एफआईआर बंगाल पुलिस ने खुद से दर्ज की है. यह रिपोर्ट पुलिस ने स्वंत संज्ञान लेकर दर्ज की है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यह एफआईआर पुलिस ने मीडिया संस्थाओं द्वारा हमले की शिकायत के बाद दर्ज की है. तो दूसरी ओर हमले के बाद भी ईडी ने बंगाल में राशन घोटाले को लेकर अपनी कार्रवाई जारी रखी है. खबर सामने आ रही है कि 6 जनवरी की सुबह यानी आज सुबह ईडी की टीम ने टीएमसी के एक नेता और बोनगांव नगर पालिका शंकर आद्या को गिरफ्तार कर लिया है. तो वहीं शाहजहां शेख और आद्या दोनों नेता पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के करीबी बताए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…
Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…
बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…
UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…
Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…